Sri Lanka: श्रीलंका को भारत के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 165 रन से हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंकाई टीम के कप्तान धनंजय डी सिल्वा का मानना है कि केएल राहुल और देवदत्त पड्डिकल ने भारतीय टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाने में मदद की।
भारत की पहली पारी में केएल राहुल और देवदत्त पड्डिकल के बीच 162 रन की साझेदारी हुई थी। अगली पारी में दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 65 रन जुटाए। इस मैच में केएल राहुल ने 82 और 35 रन, जबकि पड्डिकल ने 167 और 44 रन की पारियां खेलीं।
मुकाबला गंवाने के बाद धनंजय डी सिल्वा ने कहा, "मुझे लगा कि दूसरे दिन से ही हम ज्यादातर समय गेम में बने हुए थे, और लड़कों ने यहां चौथी पारी में भी जबरदस्त संघर्ष किया। यह आसान नहीं था, लेकिन हां, मुझे लगा कि यह एक अच्छा मैच था।"
गाले की पिच को लेकर श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, "शुरुआती तीन दिनों में बैटिंग करना अच्छा था। जाहिर है, गाले में चौथी पारी आसान नहीं होती, यह सब जानते हैं, लेकिन मुझे लगा कि (केएल) राहुल और (देवदत्त) पडिक्कल को जो शुरुआत मिली, उन्होंने उसे बड़ी पारियों में बदला और वहां से हम पर दबाव बनाया।"
मुकाबला गंवाने के बाद धनंजय डी सिल्वा ने कहा, "मुझे लगा कि दूसरे दिन से ही हम ज्यादातर समय गेम में बने हुए थे, और लड़कों ने यहां चौथी पारी में भी जबरदस्त संघर्ष किया। यह आसान नहीं था, लेकिन हां, मुझे लगा कि यह एक अच्छा मैच था।"
Also Read: LIVE Cricket Score
धनंजय डी सिल्वा ने टॉस की भूमिका को स्वीकारते हुए कहा, "शायद हां, क्योंकि उन्होंने टॉस जीता और बोर्ड पर रन बनाए। जब हम बैटिंग कर रहे थे, तो हमने जल्दी विकेट गंवा दिए और वहां से हम पिछड़ गए।"