भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के पीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।

Advertisement

टॉस जीतने के बाद शुभमन गिल ने कहा, "यह एक शानदार पिच है। शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। हमारे लिए गेंदबाजी कई बार चिंता का विषय रही है। हमारी गेंदबाजी लाइन-अप अनुभवहीन है, जितना ज्यादा खेलेंगे, उतना अच्छा होगा। नीतीश रेड्डी, सिराज खेल रहे हैं। अंशुल कंबोज अपना डेब्यू करेंगे।"

अंशुल कंबोज भारत की तरफ से एक टेस्ट खेल चुके हैं। उन्हें चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह तीसरे वनडे से पहले भारतीय टीम में शामिल किया गया था। कंबोज को डेब्यू कैप विराट कोहली ने सौंपी।

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा, "हम गेंदबाजी करना चाहते थे। हमारी टीम में तीन बदलाव हैं।"

भारतीय टीम शुरुआती 2 मैच जीतकर सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। पहले 2 मैचों में भारत की तरफ से गिल ने 2 शतक लगाए हैं, जिनमें से एक दोहरा शतक भी है। इसके अलावा रोहित और विराट कोहली ने भी 1-1 शतक लगाए हैं। इस मुकाबले के भी हाई-स्कोरिंग होने की उम्मीद है। भारत ने रिकॉर्ड 406 रन बनाकर दूसरा वनडे जीता था, जबकि पहला वनडे भी टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीता था।

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी सीरीज में अच्छी रही है, लेकिन कमजोर गेंदबाजी की वजह से उनकी टीम को शुरुआती दोनों ही मैचों में बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। पिछले 2 मैचों में वेस्टइंडीज की तरफ से भी 4 शतक लगे हैं, लेकिन उनकी गेंदबाजी ने बल्लेबाजों की मेहनत पर पानी फेरा है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अंशुल कंबोज, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार।

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी सीरीज में अच्छी रही है, लेकिन कमजोर गेंदबाजी की वजह से उनकी टीम को शुरुआती दोनों ही मैचों में बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। पिछले 2 मैचों में वेस्टइंडीज की तरफ से भी 4 शतक लगे हैं, लेकिन उनकी गेंदबाजी ने बल्लेबाजों की मेहनत पर पानी फेरा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार