भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। श्री चरणी के स्थान पर प्रेमा रावत को भारत की प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है।

भारत ने सीरीज के पहले मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद दूसरे मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 9 विकेट से दमदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली। अब मेजबान टीम का लक्ष्य तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप' करना है।

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा, "हम आज पहले बल्लेबाजी करेंगे, क्योंकि हम मिडिल ऑर्डर को खेलने का ज्यादा समय देना चाहते हैं। टी20 क्रिकेट में हमें सकारात्मक होकर खेलना होगा। मैंने कोई खास स्कोर नहीं सोचा है, लेकिन हम 180 से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करेंगे। हम खिलाड़ियों को ज्यादा समय देना चाहते हैं। श्री चरणी आराम कर रही हैं और उनकी जगह पल्लवी को शामिल किया गया है। जब आपके पास शेफाली जैसी खिलाड़ी हों, तो निश्चित रूप से ज्यादा छक्के देखने को मिलेंगे।"

दूसरी ओर, जिम्बाब्वे की कप्तान जोसेफिन नकोमो ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। मुझे नहीं लगता कि हालात में बहुत ज्यादा बदलाव आएगा और हम पावर-प्ले में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। हम स्ट्राइक रोटेट करने और सकारात्मक होकर खेलने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और हर मैच से कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहना होता है। हम सभी फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।"

भारत की प्लेइंग इलेवन: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निक्की प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत।

दूसरी ओर, जिम्बाब्वे की कप्तान जोसेफिन नकोमो ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। मुझे नहीं लगता कि हालात में बहुत ज्यादा बदलाव आएगा और हम पावर-प्ले में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। हम स्ट्राइक रोटेट करने और सकारात्मक होकर खेलने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और हर मैच से कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहना होता है। हम सभी फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार