ODI World Cup: तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की जगह महिला वनडे विश्व कप 2025 के आयोजन स्थल के रूप में चुना जा सकता है।

Advertisement

महिला वनडे विश्व कप 30 सितंबर से 2 नवंबर तक खेला जाएगा।

Advertisement

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि कर्नाटक सरकार ने 4 जून को हुई भगदड़ की घटना के बाद स्टेडियम में किसी भी गतिविधि को लेकर गंभीर सुरक्षा चिंताओं के कारण मैचों की मेजबानी की अनुमति नहीं दी है, जिसका मतलब है कि महिला एकदिवसीय विश्व कप के लिए आवंटित मैच अब तिरुवनंतपुरम में आयोजित किए जाएंगे।

4 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की आईपीएल 2025 जीत के जश्न के दौरान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मची थी, जिसके बाद से यहां भविष्य में होने वाले मैचों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से अधिक घायल हुए थे। मामले की जांच अब भी जारी है।

जस्टिस जॉन माइकल डी'कुन्हा आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बड़े पैमाने पर कार्यक्रमों को सुरक्षित तरीके से आयोजित करने के लिए पर्याप्त रूप से सुसज्जित नहीं है।

Advertisement

स्टेडियम के डिजाइन को फैंस के लिए असुरक्षित बताया गया है। इसके चलते कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) को मजबूरन महाराजा टी20 ट्रॉफी के मुकाबले मैसूर के वाडेयर ग्राउंड में कराने पड़े, जबकि महारानी टी20 प्रतियोगिता के मैच अलूर में आयोजित हुए।

तय कार्यक्रम के अनुसार, महिला वनडे वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले के साथ बेंगलुर में एक सेमीफाइनल और संभवत: फाइनल भी खेला जाना था। बेंगलुरु को इस प्रमुख आयोजन से पहले दो अभ्यास मैचों की मेजबानी भी करनी थी।

वहीं, दूसरी ओर ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम ने अभी तक महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी नहीं की है। हालांकि, यहां पुरुषों के चार टी20 और दो वनडे मैच खेले जा चुके हैं। यह 2023 पुरुष एकदिवसीय विश्व कप के प्रैक्टिस मैचों का भी स्थल था, लेकिन लगातार बारिश के कारण मैच रद्द कर दिए गए थे।

Advertisement

तय कार्यक्रम के अनुसार, महिला वनडे वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले के साथ बेंगलुर में एक सेमीफाइनल और संभवत: फाइनल भी खेला जाना था। बेंगलुरु को इस प्रमुख आयोजन से पहले दो अभ्यास मैचों की मेजबानी भी करनी थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

महिला वनडे विश्व कप 2025 उपमहाद्वीप में होने वाला पहला महिला वैश्विक क्रिकेट टूर्नामेंट होगा, जो भारत में 2016 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी के बाद आयोजित किया जा रहा है। भारत ने इससे पहले 1978, 1997 और 2013 में भी महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी की है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार