India Vs New Zealand: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से तीन मुकाबलों की वनडे मुकाबलों की सीरीज शुरू होने जा रही है। कीवी खिलाड़ी हेनरी निकोल्स भारत में खेलने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने इसे एक रोमांचक चुनौती बताया है।

Advertisement

न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने कहा, "हमारी टीम में कुछ नए चेहरे हैं, लेकिन यह उनके लिए नए मौके लेकर आया है। निश्चित रूप से, जब भी हम दुनिया में कहीं भी खेलते हैं, खासकर भारत में, तो यह एक रोमांचक चुनौती होती है। यह हमारे लिए एक बड़ी सीरीज है। हम इससे मिलने वाले मौकों को लेकर बहुत उत्साहित हैं।"

Advertisement

विकेटकीपर-बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल ने कहा, "भारत में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां के मौसम का आदी होना अच्छा है। यह न्यूजीलैंड से थोड़ा अलग है, लेकिन कुल मिलाकर, यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है।"

दाएं हाथ के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने कहा, "यह एक शानदार टूर्नामेंट है। मैं पिछले कुछ वर्षों में इसका हिस्सा बनकर बहुत खुशकिस्मत रहा हूं। यह एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसे हर कोई देखता है। भारत में यह खेल काफी लोकप्रिय है।"

विकेटकीपर-बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल ने कहा, "भारत में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां के मौसम का आदी होना अच्छा है। यह न्यूजीलैंड से थोड़ा अलग है, लेकिन कुल मिलाकर, यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच वडोदरा में 11 जनवरी को खेला जाना है, जिसके बाद 14 जनवरी को राजकोट में दूसरे मुकाबले का आयोजन होगा। तीसरा मैच 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाना है। इसके बाद 21-31 जनवरी के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज आयोजित होगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार