आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से क्रिकेट की दुनिया और इससे जुड़े लोगों को रोमांचित किया हुआ है। मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन की पारी खेल सीएसके की जीत की पटकथा लिखने वाले सैमसन की पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता ने प्रशंसा की है।

Advertisement

दीप दासगुप्ता ने सैमसन की लगातार अच्छा खेलने और मैच जिताने की काबिलियत की तारीफ की। उन्होंने कहा कि टी20 विश्व कप 2026 के बाद से चीजें बदल गई हैं। उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल में मैच जिताने वाली पारियां खेली थीं। यह सैमसन का सबसे अच्छा वर्जन है जिसे क्रिकेट जगत देख रहा है।

Advertisement

ईएसपीएनक्रिकइंफो पर दीप दासगुप्ता ने कहा, "संजू सैमसन का यह वही वर्जन है जिसे हम काफी सालों से देखना चाहते थे। हर सीजन में वह ऐसी कुछ पारियां खेलते हैं। हम कहते हैं, 'वाह, क्या खिलाड़ी है।' लेकिन, फिर यह सिर्फ कुछ पारियां ही रह जाती हैं। लेकिन टी20 विश्व कप के बाद उनकी फॉर्म में निरंतरता रही है।"

दीप दासगुप्ता ने कहा, "यह उनकी इकलौती फिफ्टी है। हर बार जब वह फिफ्टी के पार जाते हैं, तो वह सेंचुरी बनाते हैं, और वह आउट नहीं होते। वह 87 रन पर भी नाबाद रहे, शानदार पारी। उनकी बल्लेबाजी देख ऐसा लगा जैसे वह एक अलग सरफेस पर खेल रहे थे।"

ईएसपीएनक्रिकइंफो पर दीप दासगुप्ता ने कहा, "संजू सैमसन का यह वही वर्जन है जिसे हम काफी सालों से देखना चाहते थे। हर सीजन में वह ऐसी कुछ पारियां खेलते हैं। हम कहते हैं, 'वाह, क्या खिलाड़ी है।' लेकिन, फिर यह सिर्फ कुछ पारियां ही रह जाती हैं। लेकिन टी20 विश्व कप के बाद उनकी फॉर्म में निरंतरता रही है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

सैमसन की आईपीएल 2026 की शुरुआत निराशाजनक रही थी। सैमसन सीजन की शुरुआत के लगातार तीन मैचों में फ्लॉप रहे थे। इसके बाद से सैमसन बिल्कुल अलग नजर आए हैं। पिछली 7 पारियों में वह 2 शतक और 1 अर्धशतक लगा चुके हैं। लगातार तीन मैच हारने के बाद सीएसके की दमदार वापसी में सैमसन की अहम भूमिका रही है। टीम की 5 जीत में 3 बार वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं। सैमसन 10 मैचों की 10 पारियों में 402 रन बनाकर टीम के श्रेष्ठ स्कोरर हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार