Wriddhiman Saha: भारत के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने घोषणा की है कि वे इस साल 2024-25 रणजी ट्रॉफी सीजन के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे, जिससे उनके 17 साल लंबे करियर का समापन हो जाएगा।

Advertisement

साहा फिलहाल बेंगलुरु में कर्नाटक के खिलाफ बंगाल के चौथी राउंड मैच की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस फैसले की जानकारी दी।

Advertisement

उन्होंने एक्स पर लिखा, "क्रिकेट में एक यादगार सफर के बाद, यह मेरा आखिरी सीजन होगा। बंगाल की ओर से रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए संन्यास लेना मेरे लिए सम्मान की बात है। आइए इस सीजन को खास बनाएं।"

39 साल के साहा ने 2022-23 में बंगाल टीम के साथ विवाद के कारण टीम से दूरी बना ली थी। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के सचिव देबब्रत दास ने उन पर खेलने से बचने के बहाने बनाने का आरोप लगाया था। लेकिन इस सीजन में साहा ने टीम में वापसी की और रणजी ट्रॉफी के पहले दो मैचों में खेला।

साहा ने भारत के लिए 40 टेस्ट खेले हैं, जिनमें उन्होंने 1353 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। लंबे समय तक वह टीम इंडिया के साथ जुड़े रहे, लेकिन ऋषभ पंत के आने से टीम में उनकी जगह बनाना मुश्किल हो गया, हालांकि वह कई बार दूसरे विकेटकीपर के रूप में शामिल होते रहे।

साहा ने दिसंबर 2021 में आखिरी बार भारत के लिए खेला था और 2023 में उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज कर दिया गया था।

Advertisement

साहा ने भारत के लिए 40 टेस्ट खेले हैं, जिनमें उन्होंने 1353 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। लंबे समय तक वह टीम इंडिया के साथ जुड़े रहे, लेकिन ऋषभ पंत के आने से टीम में उनकी जगह बनाना मुश्किल हो गया, हालांकि वह कई बार दूसरे विकेटकीपर के रूप में शामिल होते रहे।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार