ODI Match: टी20 पुरुष विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके विश्व कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा को इस टूर्नामेंट का ब्रांड एंबेसडर चुना गया है। ऐसा पहली बार होगा जब रोहित शर्मा टी20 विश्व कप में नहीं खेलेंगे, यह उनके लिए एक अलग अनुभव होगा।

Advertisement

रोहित शर्मा ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप के सभी एडिशन में हिस्सा लिया है। वह साल 2007 की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे। इसके बाद साल 2024 में बतौर कप्तान खिताब जीता।

Advertisement

रोहित ने कहा, "इतने सारे देशों को टी20 वर्ल्ड कप में खेलते देखना खुशी की बात है। यह पहली बार होगा जब मैं टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलूंगा। यह मेरे लिए एक अलग अनुभव है, लेकिन मुझे घर में टीवी पर मैच देखने की आदत हो गई है।"

इस मौके पर भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस इवेंट को चैलेंजिंग बताते हुए कहा कि उनके टीम के साथी घर पर खेलने के लिए उत्साहित हैं।

टी20 पुरुष विश्व कप 2026 में 20 टीमों को पांच-पांच टीमों के चार ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप से दो टीमें सुपर 8 स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी।

ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान पर फोकस होगा। वहीं नीदरलैंड्स और यूएसए भी इस ग्रुप में हैं, जिन्होंने 2024 में पिछले एडिशन में पाकिस्तान को चौंका दिया था। इनके अलावा, नामीबिया को भी इस ग्रुप में शामिल किया गया है।

Advertisement

टी20 पुरुष विश्व कप 2026 में 20 टीमों को पांच-पांच टीमों के चार ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप से दो टीमें सुपर 8 स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

प्रत्येक ग्रुप से टॉप दो टीमें सुपर आठ स्टेज में आगे बढ़ेंगी, जो चार-चार के दो ग्रुप में बंटी होंगी। वहां से, प्रत्येक सुपर आठ पूल में टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जिसके बाद 8 मार्च को होने वाला फाइनल 2026 का चैंपियन तय करेगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार