Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है। इस सीजन के पहले ही मैच में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) लगातार दूसरे सीजन खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। आइए, उन टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान आरसीबी की ओर से सर्वाधिक मैच खेले।

Advertisement

विराट कोहली: इस खिलाड़ी ने अपने करियर में अब तक सिर्फ आरसीबी की ओर से ही आईपीएल खेला है। हालांकि, उन्हें साल 2011 में इस टीम की कमान सौंपी गई। कोहली ने साल 2023 तक आरसीबी की कप्तानी की, जिसमें उन्होंने कुल 143 मैच खेले। इस दौरान कोहली की कप्तानी में आरसीबी ने 66 मैच जीते, जबकि 70 गंवाए। 3 मैच टाई रहे और 4 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका।

Advertisement

फाफ डु प्लेसिस: साल 2022 से 2024 के बीच साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर ने 42 मुकाबलों में आरसीबी की कमान संभाली, जिसमें 21 जीते और इतने ही मैच गंवाए। बतौर खिलाड़ी डु प्लेसिस ने आरसीबी की ओर से तीन साल (2022-2024) आईपीएल खेला।

अनिल कुंबले: दिग्गज स्पिनर ने साल 2009 से 2010 के बीच 26 मुकाबलों में आरसीबी की कमान संभाली। इस दौरान टीम ने 15 मैच जीते, जबकि 11 मुकाबलों को गंवा दिया। कुंबले ने बतौर खिलाड़ी अपने करियर में 3 आईपीएल सीजन खेले। इस दौरान 42 मुकाबलों में 45 विकेट हासिल किए।

Also Read: LIVE Cricket Score

राहुल द्रविड़: यह खिलाड़ी आईपीएल इतिहास में आरसीबी का पहला कप्तान रहा, जिन्होंने सिर्फ साल 2008 में इस टीम की कमान संभाली। इस दौरान 14 में से सिर्फ 4 ही मैच टीम को जिता सके। 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार