Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) लगातार दूसरे सीजन खिताब जीतने के इरादे से उतरी है। आइए, उन टॉप-6 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान आरसीबी की ओर से सर्वाधिक मैच खेले।
विराट कोहली: इस खिलाड़ी ने अपने करियर में अब तक सिर्फ आरसीबी की ओर से ही आईपीएल खेला है। हालांकि, उन्हें साल 2011 में इस टीम की कमान सौंपी गई। कोहली ने साल 2023 तक आरसीबी की कप्तानी की, जिसमें उन्होंने कुल 143 मैच खेले। इस दौरान कोहली की कप्तानी में आरसीबी ने 66 मैच जीते, जबकि 70 गंवाए। 3 मैच टाई रहे और 4 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका।
फाफ डु प्लेसिस: साल 2022 से 2024 के बीच साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर ने 42 मुकाबलों में आरसीबी की कमान संभाली, जिसमें 21 जीते और इतने ही मैच गंवाए। बतौर खिलाड़ी डु प्लेसिस ने आरसीबी की ओर से तीन साल (2022-2024) आईपीएल खेला।
अनिल कुंबले: दिग्गज स्पिनर ने साल 2009 से 2010 के बीच 26 मुकाबलों में आरसीबी की कमान संभाली। इस दौरान टीम ने 15 मैच जीते, जबकि 11 मुकाबलों को गंवा दिया। कुंबले ने बतौर खिलाड़ी अपने करियर में 3 आईपीएल सीजन खेले। इस दौरान 42 मुकाबलों में 45 विकेट हासिल किए।
डेनियल विटोरी: न्यूजीलैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने साल 2011 से 2022 के बीच कुल 22 मुकाबलों में आरसीबी की कमान संभाली। इस दौरान 12 मैच जिताए और 10 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। विटोरी ने अपने करियर में सिर्फ 2 ही टीमों के लिए आईपीएल खेला। इस दौरान 34 मुकाबलों में 28 विकेट हासिल करने के साथ 121 रन बनाए।
अनिल कुंबले: दिग्गज स्पिनर ने साल 2009 से 2010 के बीच 26 मुकाबलों में आरसीबी की कमान संभाली। इस दौरान टीम ने 15 मैच जीते, जबकि 11 मुकाबलों को गंवा दिया। कुंबले ने बतौर खिलाड़ी अपने करियर में 3 आईपीएल सीजन खेले। इस दौरान 42 मुकाबलों में 45 विकेट हासिल किए।
Also Read: LIVE Cricket Score
रजत पाटीराद: साल 2025 से अब तक पाटीदार ने 14 मुकाबलों में आरसीबी की कमान संभाली है। इस बीच टीम ने 11 मुकाबले जीते, जबकि 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा। पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने साल 2025 में आईपीएल इतिहास का अपना पहला खिताब जीता था।