Asia Cup: भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 का सुपर-4 मुकाबला टाई हुआ, जिसे भारत ने सुपर ओवर में अपने नाम किया। टी20 फॉर्मेट में पूर्ण सदस्य देशों के बीच ऐसा तीसरी बार था, जब 200 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच बराबरी तक पहुंचा। आइए, इन तीनों मुकाबलों के बारे में जानते हैं।

Advertisement

न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया : 28 फरवरी 2010 को न्यूजीलैंड ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए। टीम को यहां तक पहुंचाने में ब्रेंडन मैकुलम का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 56 गेंदों में 8 छक्कों और 12 चौकों की मदद से 116 रन की नाबाद पारी खेली।

Advertisement

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने माइकल क्लार्क और कैमरून व्हाइट के अर्धशतकों के दम पर 20 ओवरों के खेल तक 4 विकेट खोकर 214 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने सुपर ओवर में मैच अपने नाम किया।

भारत बनाम अफगानिस्तान : 17 जनवरी 2024 को बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने 69 गेंदों में 8 छक्कों और 11 चौकों की मदद से नाबाद 121 रन बनाए। टीम इंडिया ने कप्तान की शतकीय पारी की बदौलत 212/4 का स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में अफगान टीम ने भी निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 212 रन बनाए। टीम के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज, कप्तान इब्राहिम जादरान और गुलबदीन नाइब ने अर्धशतक जड़े।

मामला सुपर ओवर तक पहुंचा, जिसमें अफगानिस्तान ने 16 रन बना दिए। इसके जवाब में भारत ने भी इतने ही रन बनाए। मैच के नतीजे के लिए खेल दूसरे सुपर ओवर तक पहुंचा, जिसमें भारत ने 11 रन बनाकर जीत दर्ज की।

Advertisement

इसके जवाब में अफगान टीम ने भी निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 212 रन बनाए। टीम के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज, कप्तान इब्राहिम जादरान और गुलबदीन नाइब ने अर्धशतक जड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंकाई टीम सुपर ओवर में मात्र 2 रन बना सकी और भारत ने सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर जीत दर्ज कर ली।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार