मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले ऐतिहासिक बिग बैश लीग (बीबीएल) सीजन 16 के ओपनिंग मैच के टिकट शनिवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं।
शुरुआती दौर के टिकट भारत में 'डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो' वेबसाइट पर उपलब्ध हैं और आने वाले दिनों में और टिकट भी जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 4 या 12 दिन के इंटरनेशनल ट्रैवल पैकेज भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, जिनमें मैच के टिकट और बिग बैश लीग का मर्चेंडाइज शामिल है। इन पैकेजों को खास तौर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ट्रैवल ऑफिस ने तैयार किया है।
12 दिसंबर को होने वाला यह मैच ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच बन सकता है। बिग बैश लीग एक ऐसे स्टेडियम में फैंस के लिए शानदार अनुभव पेश करने की तैयारी कर रही है, जिसने पहले भी कई यादगार क्रिकेटिंग पल देखे हैं।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग्स के एग्जीक्यूटिव जनरल मैनेजर एलिस्टर डॉब्सन ने शनिवार को एक बयान में कहा, "खचाखच भरा स्टेडियम ही बीबीएल की असली पहचान है, और हम चेन्नई में बिग बैश का एक हिस्सा लाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। इससे फैंस को खेल के कुछ बड़े नामों के साथ एक अनोखा अनुभव मिलेगा। बल्ले से आतिशबाजी, मैदान पर रोमांच और वर्ल्ड-क्लास एंटरटेनमेंट के साथ, यह दिन बीबीएल मैच का अनुभव लेने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति के लिए यादगार होगा।"
इस साल मई में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई में होने वाले आखिरी घरेलू मैच के लिए आया था। इस मैच के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास भी उनके साथ शामिल हुए थे। इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चेन्नई में बीबीएल सीजन 16 का ओपनिंग मैच आयोजित करने के लिए बीसीसीआई से संपर्क किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। पर्थ स्कॉर्चर्स मौजूद बीबीएल चैंपियन हैं, जिन्होंने प्रतियोगिता के इतिहास में रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग्स के एग्जीक्यूटिव जनरल मैनेजर एलिस्टर डॉब्सन ने शनिवार को एक बयान में कहा, "खचाखच भरा स्टेडियम ही बीबीएल की असली पहचान है, और हम चेन्नई में बिग बैश का एक हिस्सा लाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। इससे फैंस को खेल के कुछ बड़े नामों के साथ एक अनोखा अनुभव मिलेगा। बल्ले से आतिशबाजी, मैदान पर रोमांच और वर्ल्ड-क्लास एंटरटेनमेंट के साथ, यह दिन बीबीएल मैच का अनुभव लेने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति के लिए यादगार होगा।"
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS