श्रीलंका में मंगलवार से ट्राई-नेशन ए सीरीज का आगाज हो गया है। इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में आईपीएल 2026 के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है।

Advertisement

हालांकि, श्रीलंका ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। सलामी बल्लेबाजी करने आए सूर्यवंशी 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर मोहम्मद शिराज का शिकार हो गए। उनके बल्ले से 3 चौके निकले।

Advertisement

श्रीलंका के रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंडिया ए ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। टॉस के वक्त इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि हम पहले बैटिंग करना चाहते हैं। पिच सूखी लग रही है, इसलिए हम बैटिंग करना चाहते हैं। इस पिच पर 270 का स्कोर अच्छा रहेगा।

टॉस के वक्त श्रीलंका ए के कप्तान सहान अराछिगे ने कहा कि हम भी पहले बैटिंग करने के बारे में सोच रहे थे। हमारी कोशिश 250 से ज्यादा का स्कोर बनने से रोकने की होगी। विकेट सूखा लग रहा है और दूसरी पारी में स्पिन को मदद मिल सकती है।

मौसम की बात करें, तो आसमान आमतौर पर साफ और धूप खिली हुई है। पिच रिपोर्ट की बात करें, तो विकेट सूखा लग रहा है और उस पर कुछ दरारें भी हैं। यह पिच बल्लेबाजी के लिए आसान हो सकती है, लेकिन बाद में यहां स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने की उम्मीद है।

बता दें कि तिलक वर्मा की अगुवाई में इंडिया ए टीम ट्राई-नेशन ए सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका के टूर पर है। इस सीरीज में इंडिया ए और श्रीलंका ए के अलावा अफगानिस्तान ए की टीम हिस्सा ले रही है।

Advertisement

इस मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-

बता दें कि तिलक वर्मा की अगुवाई में इंडिया ए टीम ट्राई-नेशन ए सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका के टूर पर है। इस सीरीज में इंडिया ए और श्रीलंका ए के अलावा अफगानिस्तान ए की टीम हिस्सा ले रही है।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका ए : निरोशन डिकवेला, अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समराविक्रमा, सहान अराछिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ना, रविंदु फर्नांडो, वनुजा सहन, विजयकांत विजयसकांत, मोहम्मद शीराज और गुरुका संकेत।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार