जिम्बाब्वे ने यूएई में खेली जा रही वनडे त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है। शनिवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को 99 रन के बड़े अंतर से हराया।

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ब्रायन बेनेट (0), बेन करन (6) और तफाद्जवा त्सिगा (16) 7वें ओवर में 24 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे। 24 रन पर तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी जिम्बाब्वे को अनुभवी बल्लेबाजों ब्रेंडन टेलर और क्रेग इरविन ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 174 तक पहुंचाया। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने सिंगल, डबल से पारी को संवारा और कमजोर गेंदों पर बाउंड्री भी लगाई। टेलर पांचवें विकेट के रूप में 101 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 81 रन बनाकर आउट हुए।

क्रेग इरविन शतक से चूक गए। इरविन 106 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 93 रन बनाकर आउट हुए। दोनों के साथ सिकंदर रजा (4), मधेवेरे (17) और ब्रैड इवांस (5) का विकेट भी जल्दी गिर गया। जिम्बाब्वे ने अपने 8 विकेट 234 रन पर खो दिए।

न्यूमैन न्यामहुरी ने 17 गेंदों पर 21 और वेलिंगटन मसाकाद्जा ने 15 गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाकर जिम्बाब्वे का स्कोर 50 ओवर में 8 विकेट पर 271 रन तक पहुंचाया।

बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने 3, शोरिफुल इस्लाम और सैफ हसन ने 2-2 विकेट लिए। रिशाद हुसैन को 1 विकेट मिला।

272 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी बांग्लादेश की टीम 33.4 ओवर में 172 रन पर सिमट गई और 99 रन से मुकाबला हार गई। बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। इसके अलावा, सैफ हसन ने 26 और रिशाद हुसैन ने 23 रन बनाए।

जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने शानदार गेंदबाजी की और 6.4 ओवर में 45 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा, कप्तान सिकंदर रजा और वेलिंगटन मसाकाद्जा ने 2-2 विकेट लिए। ब्लेसिंग मुजारबानी और न्यामहुरी को 1-1 विकेट मिला।

272 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी बांग्लादेश की टीम 33.4 ओवर में 172 रन पर सिमट गई और 99 रन से मुकाबला हार गई। बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। इसके अलावा, सैफ हसन ने 26 और रिशाद हुसैन ने 23 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार