भारत-ए ने त्रिकोणीय सीरीज (भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए) के फाइनल मैच में श्रीलंका-ए के विरुद्ध 66 रन से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में भारत के 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 29 गेंदों में 94 रन की पारी खेलकर अपनी चमक बिखेरी।

Advertisement

रांगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर 377 रन बनाए। भारत-ए को वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने महज 53 गेंदों में 132 रन की साझेदारी की।

Advertisement

वैभव ने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो 'लिस्ट-ए' क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी रही। वैभव 29 गेंदों का सामना करते हुए 8 छक्कों और 10 चौकों के साथ 94 रन बनाकर आउट हुए। कुछ देर बाद टीम को प्रियांश आर्य (39) के रूप में दूसरा झटका लगा।

यहां से कप्तान तिलक वर्मा ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी करते हुए भारत को 200 के पार पहुंचाया। गायकवाड़ 51 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान तिलक ने कुमार कुशाग्र (36) के साथ चौथे विकेट के लिए 63 रन जुटाकर भारतीय टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। तिलक वर्मा 90 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 67 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद निशांत संधु (16), विपराज निगम (27) और अनुकूल रॉय (39) ने छोटी-छोटी पारियां खेलते हुए भारत को 377/9 के स्कोर तक पहुंचाया। विपक्षी खेमे से कुगाथास मथुलन, रविंदु फर्नांडो और वानुजा सहान ने 2-2 विकेट हासिल किए।

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 47.1 ओवरों में 311 के स्कोर पर सिमट गई। श्रीलंका ने 75 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। यहां से सदीरा समरविक्रमा (52) ने कप्तान सहान अराच्चिगे (38) के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन जुटाए।

Advertisement

इसके बाद निशांत संधु (16), विपराज निगम (27) और अनुकूल रॉय (39) ने छोटी-छोटी पारियां खेलते हुए भारत को 377/9 के स्कोर तक पहुंचाया। विपक्षी खेमे से कुगाथास मथुलन, रविंदु फर्नांडो और वानुजा सहान ने 2-2 विकेट हासिल किए।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की तरफ से यश ठाकुर और विपराज निगम ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि अनुकूल रॉय ने 2 विकेट निकाले। अशोक शर्मा और तिलक वर्मा को 1-1 विकेट हाथ लगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार