त्रिकोणीय टी20 सीरीज में अफगानिस्तान और यूएई के बीच खेला गया आखिरी लीग मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। अफगानिस्तान ने आखिरी गेंद पर यूएई को 4 रन से शिकस्त दी।

Advertisement

यूएई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन की जरूरत थी। फरीद अहमद की ओवर की पहली गेंद पर आसिफ खान ने चौका लगा दिया। दूसरी गेंद पर छक्का लग गया। आखिरी 4 गेंद पर 7 रन चाहिए थे। ओवर की तीसरी गेंद पर दो रन बने। आखिरी 3 गेंद पर 5 रन चाहिए थे। यहां मैच यूएई के हाथ में था। लेकिन, ओवर की चौथी और पांचवी गेंद पर रन नहीं बना। आखिरी गेंद पर 5 रन की जरूरत थी। फरीद अहमद ने आसिफ को विकेटकीपर गुरबाज के हाथों आउट करा दिया और अफगानिस्तान को 4 रन से जीत दिला दी।

Advertisement

यूएई एक जीता हुआ मैच हार गई। आसिफ खान ने 28 गेंद पर 40 रन बनाए।

इससे पहले 171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई की शुरुआत शानदार रही थी। सलामी बल्लेबाजों अलीशान शराफू और कप्तान मुहम्मद वसीम ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े। लेकिन, अफगानिस्तान की तरह यूएई का मध्यक्रम भी फ्लॉप रहा। इसका प्रभाव रन गति पर पड़ा। हालांकि आसिफ के पास आखिरी ओवर में मैच जिताने का सुनहरा मौका था, लेकिन वह चूक गए। टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन बना सकी और मैच 4 रन से हार गई। सलामी बल्लेबाजों कप्तान वसीम ने 29 गेंद पर 44 रन और शराफू ने 23 गेंद पर 27 बनाए थे। जोहेब खान ने 19 गेंद पर 23 जबकि हर्षित कौशिक 12 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

यूएई एक जीता हुआ मैच हार गई। आसिफ खान ने 28 गेंद पर 40 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

अफगानिस्तान मैच में राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे खिलाड़ियों के बगैर उतरा था। अफगान टीम की कप्तानी इब्राहिम जादरान कर रहे थे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार