श्रीलंका में श्रीलंका ए, भारत ए, और अफगानिस्तान ए के बीच खेले जा रहे वनडे फॉर्मेट के फाइनल मुकाबले की दो टीमों की तस्वीर साफ हो गई है। रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ए और भारत ए की टीमें आमने-सामने होंगी। शुक्रवार को अफगानिस्तान आखिरी लीग मैच में श्रीलंका ए के खिलाफ 103 रन के बड़े अंतर से हार गई। इस वजह से भारतीय टीम की फाइनल में जगह सुनिश्चित हो गई।

Advertisement

श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेले गए मुकाबले पर नजर डालें तो, अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने आई श्रीलंका ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 322 रन बनाए थे। श्रीलंका के लिए अविष्का फर्नांडो ने 97 गेंदों पर 110 और निरोशन डिकवेला ने 54 गेंदों पर 56 रन बनाए थे। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 16.3 ओवर में 133 रन की साझेदारी की थी। इसके अलावा, नुवानीडू फर्नांडो ने 45 रन की पारी खेली थी।

Advertisement

अफगानिस्तान की तरफ से फरीदून दाऊदजई को 4 और फरमानुल्लाह को 3 विकेट मिला था, जबकि मोहम्मद इब्राहिम को 1 विकेट मिला था।

323 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरे अफगानिस्तान की टीम 42.5 ओवर में 219 रन पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज हसन ईसाखिल 78 गेंदों पर 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 74 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। बहिर शाह ने 35 और फरमानुल्लाह ने 43 रन बनाए।

अफगानिस्तान की तरफ से फरीदून दाऊदजई को 4 और फरमानुल्लाह को 3 विकेट मिला था, जबकि मोहम्मद इब्राहिम को 1 विकेट मिला था।

Also Read: LIVE Cricket Score

लीग चरण में भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान ने 4-4 मैच खेले। श्रीलंका 4 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर पहले स्थान पर, भारत 2 जीत के साथ 2 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। अफगानिस्तान की टीम 1 जीत के साथ 2 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही और फाइनल की दौर से बाहर हो गई। अफगानिस्तान को एकमात्र जीत भारत के खिलाफ मिली थी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार