पाकिस्तान ने फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर त्रिकोणीय टी20 सीरीज जीत ली है। टूर्नामेंट की तीसरी टीम जिम्बाब्वे थी। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को जीत के लिए 115 रन का लक्ष्य मिला था। पाकिस्तान ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 118 रन बनाकर खिताब अपने नाम किया।

Advertisement

115 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और सईम अयूब ने मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। फरहान ने 22 गेंद पर 23 और सईम अयूब ने 33 गेंद पर 36 रन की पारी खेली। बाबर आजम 34 गेंद पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान सलमान अली आगा 14 और फखर जमान 3 रन बनाकर आउट हुए। उस्मान खान 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए श्रीलंका को 19.1 ओवर में सिर्फ 114 पर समेट दिया। कामिल मिशारा एकमात्र बल्लेबाज रहे जिन्होंने डटकर पाकिस्तानी गेंदबाजों का मुकाबला किया। कामिल ने 47 गेंद पर 4 छक्के और 2 चौकों की मदद से 59 रन की पारी खेली। कुसाल मेंडिस 14 रन बनाकर दूसरे और पाथुम निसांका 11 रन बनाकर तीसरे श्रेष्ठ स्कोरर रहे।

115 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और सईम अयूब ने मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। फरहान ने 22 गेंद पर 23 और सईम अयूब ने 33 गेंद पर 36 रन की पारी खेली। बाबर आजम 34 गेंद पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान सलमान अली आगा 14 और फखर जमान 3 रन बनाकर आउट हुए। उस्मान खान 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका का पूरे टूर्नामेंट में साधारण प्रदर्शन रहा। अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी हार का सामना करने वाली श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था जिससे फाइनल के रोमांचक होने की उम्मीद बढ़ी थी, लेकिन फाइनल में श्रीलंका ने निराशा किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार