त्रिकोणीय टी20 सीरीज के अपने दूसरे मैच में मेजबान पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की है। साहिबजादा फरहान के तूफानी अर्धशतक की बदौलत पाकिस्तान ने 27 गेंद पहले 7 विकेट से जीत हासिल की।

Advertisement

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 129 रन का लक्ष्य दिया था। पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के 45 गेंद पर 5 छक्कों और 6 चौकों की मदद से खेली गई नाबाद 80 रन की पारी के दम पर 15.3 ओवर में 3 विकेट पर 131 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। साईम अयूब 20 और बाबर आजम 16 रन बनाकर आउट हुए। सलमान आला शून्य पर आउट हुए। उस्मान खान 5 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

श्रीलंका के लिए दुश्मंथा चमीरा ने 2 और कप्तान दासुन शनाका ने 1 विकेट लिए।

इससे पहले श्रीलंका ने 7 विकेट पर 128 रन बनाए थे। जनिथ लियानागे ने 38 गेंद पर 1 छक्का और 3 चौके की मदद से नाबाद 41 रन बनाकर श्रीलंका को 7 विकेट के नुकसान पर 128 रन तक पहुंचाया। पाथुम निसांका ने 17, कुसाल परेरा ने 25 और वानिंदु हसरंगा ने 11 रन की पारी खेली। कुसाल मेंडिस 3 और कामिंदु मेंडिस 3 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान दासुन शनाका खाता भी नहीं खोल सके।

श्रीलंका के लिए दुश्मंथा चमीरा ने 2 और कप्तान दासुन शनाका ने 1 विकेट लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान की यह लगातार दूसरी जीत है। सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ पाकिस्तान का टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया है। वहीं श्रीलंका की यह दूसरी हार है। इस हार के बाद श्रीलंका के लिए फाइनल की रेस मुश्किल हो गई है। श्रीलंका को लीग चरण के दोनों मैच जीतने होंगे, जबकि जिम्बाब्वे को अपने दोनों मैच हारने होंगे, तभी श्रीलंका फाइनल खेल पाएगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार