भारत की अंडर-19 टीम ने पहले यूथ टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को 243 रन पर समेट दिया। इयान हीली ओवल में मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम 91.2 ओवरों का सामना ही कर सकी।

Advertisement

मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। एलेक्स टर्नर और एलेक्स ली यंग ने 5.4 ओवरों में 28 रन जुटाए।

Advertisement

टर्नर 14 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम के खाते में दो ही रन जुड़ सके थे कि यंग (18) भी चलते बने।

टीम 30 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद स्टीवन होगन ने कप्तान विल मालाजचुक के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़ते हुए पारी को संभालने की कोशिश की। विल 45 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

यहां से स्टीवन होगन ने जेड हॉलिक के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन जुटाए। जेड ने इस बीच 94 गेंदों का सामना करते हुए एक छक्के और 4 चौकों के साथ 38 रन टीम के खाते में जोड़े।

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम की तरफ से स्टीवन होगन ने सर्वाधिक 92 रन की पारी खेली। उन्होंने 246 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके लगाए।

Advertisement

भारतीय खेमे से दीपेश देवेंद्रन ने 45 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट झटके, जबकि किशन कुमार ने 3 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, अनमोलजीत सिंह और खिलन पटेल ने 1-1 शिकार किया। ऑस्ट्रेलियाई पारी के ऑलआउट होने के साथ पहले दिन का खेल भी समाप्त हो गया।

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम की तरफ से स्टीवन होगन ने सर्वाधिक 92 रन की पारी खेली। उन्होंने 246 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके लगाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलियाई खेमे के पास सीरीज का अंतिम मैच जीतकर सम्मान बचाने का मौका था, लेकिन यह मैच भारत ने 167 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। अब दोनों देश 30 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच दो टेस्ट मैच खेलेंगे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार