गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहली पारी में भारत की पूरी टीम 462 रन बनाकर सिमटी। श्रीलंका की ओर से इस मैच में डेब्यू कर रहे केशरा नुवांथा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
नुवांथा ने टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत के खिलाफ कुल 39 ओवर का स्पेल डाला और इस दौरान उन्होंने 175 रन देकर 3 विकेट चटकाए। नुवांथा का यह स्पेल श्रीलंका की ओर से टेस्ट डेब्यू में फेंका गया तीसरा सबसे महंगा स्पेल है। श्रीलंका की तरफ से डेब्यू मैच में सबसे महंगा स्पेल डालने का अनचाहा रिकॉर्ड सूरज रणदीव के नाम दर्ज है, जिन्होंने भारत के खिलाफ ही साल 2010 में 222 रन देकर 2 विकेट निकाले थे। हालांकि, नुवांथा ने केएल राहुल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के रूप में तीन प्रमुख बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहली पारी में भारत की पूरी टीम 462 रन बनाकर सिमटी। श्रीलंका की ओर से इस मैच में डेब्यू कर रहे केशरा नुवांथा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
केएल राहुल ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 175 गेंदों में 82 रन बनाए। उनकी इस पारी में 10 चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं, ध्रुव जुरेल ने उपयोगी अर्धशतक जड़ा और 68 गेंदों पर 51 रन बनाए। हालांकि,ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। पंत 62 गेंदों में 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि यशस्वी ने 37 गेंदों पर 32 रन बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल रहे। कप्तान शुभमन गिल ने 16 रन का योगदान दिया, जबकि रवींद्र जडेजा 13 रन ही बना सके। मानव सुथार ने 43 गेंदों में 24 रन जोड़े। निचले क्रम में मोहम्मद सिराज ने 11 रन बनाए, जबकि कुलदीप यादव 13 रन बनाकर नाबाद रहे।