ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने पर्थ में खेले गए एशेज सीरीज के पहले टेस्ट की पिच की आलोचना की है। ख्वाजा की आलोचना आईसीसी द्वारा पर्थ पिच को दी गई ‘बहुत अच्छी’ रेटिंग के बाद आई है।

Advertisement

ख्वाजा ने उस्मान ख्वाजा फाउंडेशन के एक इवेंट में कहा, "पहले दिन 19 विकेट गिरे। पिछले साल भारत के साथ टेस्ट में भी यही हुआ था। पहले दिन यही स्थिति थी। स्टीव स्मिथ बेहतरीन बल्लेबाज हैं। गेंद उनके बल्ले पर भी नहीं आ रही थी। खिलाड़ी इंजर्ड हुए। क्या इस पिच को ‘बहुत अच्छी’ रेटिंग देना सही है।"

Advertisement

उन्होंने कहा कि आप वास्तव में गेंद कब ऊपर या नीचे जाएगी इसका अंदाजा नहीं लगा सकते। यह सबसे मुश्किल है। पर्थ में पहले दिन का विकेट बकवास था। यह पिछले साल भी था, इस साल भी था। पर्थ की विकेट दूसरे दिन, तीसरे दिन बेहतर होती है। चौथे दिन विकेट टूटने लगती है।

ख्वाजा ने उस्मान ख्वाजा फाउंडेशन के एक इवेंट में कहा, "पहले दिन 19 विकेट गिरे। पिछले साल भारत के साथ टेस्ट में भी यही हुआ था। पहले दिन यही स्थिति थी। स्टीव स्मिथ बेहतरीन बल्लेबाज हैं। गेंद उनके बल्ले पर भी नहीं आ रही थी। खिलाड़ी इंजर्ड हुए। क्या इस पिच को ‘बहुत अच्छी’ रेटिंग देना सही है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

18 दिसंबर को 39 साल के होने जा रहे ख्वाजा लंबे समय ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट बतौर ओपनर खेल रहे हैं। अब तक खेले 85 टेस्ट मैचों की 153 पारियों में 16 शतक और 27 अर्धशतक की मदद से वह 6,055 रन बना चुके हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार