भारतीय टीम शुक्रवार से आयरलैंड के खिलाफ दो मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है। विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने इस किशोर को प्रतिभावान खिलाड़ी बताते हुए उम्मीद जताई है कि वैभव भारतीय टीम में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Advertisement

सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में श्रीलंका-ए के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मैच में 94 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक रहा। अब फैंस को उम्मीद है कि वैभव को आयरलैंड के खिलाफ दोनों मुकाबलों में मौका दिया जाएगा। अगर वैभव इस सीरीज में डेब्यू करते हैं, तो वह भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर होंगे।

Advertisement

राजकुमार शर्मा ने 'आईएएनएस' से कहा, "वैभव सूर्यवंशी प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। उन्होंने विश्व के बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की है, जो बेहद सराहनीय है। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह भारतीय टीम में भी काफी अच्छा करेंगे।"

कुछ फैंस वैभव की तुलना विराट कोहली से करने लगे हैं, लेकिन कोच राजकुमार शर्मा इसे सही नहीं मानते। उन्होंने कहा, "मैं विराट कोहली से किसी की तुलना नहीं करता। किसी खिलाड़ी के साथ किसी अन्य खिलाड़ी की तुलना होनी भी नहीं चाहिए। वैभव अभी अपना सफर शुरू ही कर रहे हैं, जबकि विराट को खेलते हुए 18 साल हो गए हैं। ऐसे में तुलना नहीं की जा सकती है। वैभव एक शानदार प्रतिभा हैं। अगर इन्हें अच्छे से तैयार किया गया, तो लंबे समय तक भारतीय टीम में खेल सकते हैं।"

राजकुमार शर्मा ने 'आईएएनएस' से कहा, "वैभव सूर्यवंशी प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। उन्होंने विश्व के बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की है, जो बेहद सराहनीय है। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह भारतीय टीम में भी काफी अच्छा करेंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम 26 और 28 जून को आयरलैंड के विरुद्ध बेलफास्ट में दो टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेगी। राजकुमार शर्मा का मानना है कि टीम इंडिया बेहद मजबूत और संतुलित है। उन्होंने कहा, "भारत के पास काफी मजबूत और संतुलित टीम है। तीनों ही क्षेत्रों (बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग) में यह श्रेष्ठ है।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार