वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कार्लोस ब्रैथवेट ने 15 साल विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को संभालने में सावधानी बरतने की बात कही है। उनका मानना ​​है कि इस युवा खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट में जल्दबाजी में लाने के बजाय धीरे-धीरे मौका दिया जाना चाहिए।

Advertisement

ईएसपीएनक्रिकइंफो के शो टाइमआउट में ब्रैथवेट ने कहा, "मैं माफी चाहता हूं, वैभव, लेकिन अगर आप देखें कि वेस्टइंडीज ने ब्रायन लारा को कैसे संभाला, तो वह एक जेनरेशनल टैलेंट थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने से पहले लारा को सिस्टम के अंदर कैसे तैयार किया गया था।

Advertisement

ब्रैथवेट ने बताया कि इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में उतरने से पहले लारा को सिस्टम के अंदर कैसे तैयार किया गया था। “तो वेस्टइंडीज क्रिकेट ने उन्हें विव रिचर्ड्स जैसे शीर्ष खिलाड़ियों के साथ रखा, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रखा। वह एक अलग समय था जब कई टूर गेम होते थे। लारा ने डेब्यू करने से पहले सीनियर खिलाड़ियों के साथ अपनी स्किल्स डेवलप की थी। इसके बाद उनका करियर कैसा रहा था, यह हम सभी जानते हैं।

ब्रैथवेट ने कहा कि सूर्यवंशी को भारत के लिए डेब्यू करने से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों के साथ रहने और सीखने का मौका दिया जाना चाहिए। वह अपनी उम्र के भी कई युवा क्रिकेटरों से सीख सकते हैं।

घरेलू क्रिकेट, भारत ए, और अंडर-19 टीम के बाद आईपीएल में विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टी20 टीम में शामिल करने की मांग उठने लगी है।

ब्रैथवेट ने कहा कि सूर्यवंशी को भारत के लिए डेब्यू करने से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों के साथ रहने और सीखने का मौका दिया जाना चाहिए। वह अपनी उम्र के भी कई युवा क्रिकेटरों से सीख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सूर्यवंशी ने इस सीजन में 32 छक्के और 31 चौके लगाए हैं। 15 साल के इस खिलाड़ी ने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड, और भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाजों के बड़े शॉट लगाए हैं। उनकी बेखौफ अंदाज को देखते हुए ही उन्हें टी20 टीम में जगह दिए जाने की मांग हो रही है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार