भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। प्रसाद ने चुनावों में अन्य पदों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा मंगलवार को की। इस अवसर पर कर्नाटक से आने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जवागल श्रीनाथ और अनिल कुंबले भी उपस्थित थे। दोनों ने अध्यक्ष पद के लिए वेंकटेश प्रसाद का समर्थन किया।

Advertisement

वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि वे कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ का चुनाव उसके पुराने गौरव को लौटाने के लिए लड़ रहे हैं।

Advertisement

श्रीनाथ और अनिल कुंबले का साथ मिलने पर प्रसाद ने कहा, "हम एक साथ आए हैं क्योंकि हमारा मानना ​​है कि कर्नाटक क्रिकेट का पुनर्निर्माण आवश्यक है। इस प्रयास में कर्नाटक के सभी क्रिकेटर हमारे साथ हैं। हमारा लक्ष्य चिन्नास्वामी स्टेडियम का गौरव बहाल करना, राज्य भर में बुनियादी ढांचा तैयार करना और युवा खिलाड़ियों के लिए रास्ता मजबूत करना है।"

पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने कहा, "सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम सब यहां क्रिकेट के लिए इकट्ठा हुए हैं। इस पूरी प्रक्रिया की शुरुआत करने के लिए वेंकटेश को सलाम है। कर्नाटक क्रिकेट मुश्किल में है, और हम बदलाव लाने के उद्देश्य से एक साथ आए हैं।"

पूर्व तेज गेंदबाज और आईसीसी रेफरी जवागल श्रीनाथ ने भी कर्नाटक क्रिकेट संघ में बदलाव और नए नेतृत्व की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि ध्यान क्रिकेट और उन लोगों पर केंद्रित किया जाए जो ईमानदारी से खेल की सेवा करते हैं।"

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ चुनाव में वेंकटेश प्रसाद अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। उनकी टीम से उपाध्यक्ष पद के लिए पूर्व क्रिकेटर सुजीत सोमसुंदर, सचिव पद के लिए विनय मृत्युंजय, संयुक्त सचिव पद के लिए ए.वी. शशिधर और कोषाध्यक्ष पद के लिए बी.एन. मधुकर के नाम की घोषणा की गई है।

Advertisement

मुख्य पदाधिकारियों के अलावा, टीम ने कर्नाटक भर में अपने संस्थागत, आजीवन और क्षेत्रीय सदस्यों की भी घोषणा की।

संस्थागत सदस्य: अविनाश वैद्य, कल्पना वेंकटाचार, आशीष अमरलाल

मुख्य पदाधिकारियों के अलावा, टीम ने कर्नाटक भर में अपने संस्थागत, आजीवन और क्षेत्रीय सदस्यों की भी घोषणा की।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बेंगलुरु आजीवन सदस्य: बी.एम. मंजूनाथ, शैलेश पोल

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार