Vijay Hazare Trophy Match: 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलते हुए शतक लगाया। रोहित ने सिक्किम के विरुद्ध 94 गेंदों में 9 छक्कों और 18 चौकों के साथ 155 रन की पारी खेली। इस दौरान रोहित ने अपने लिस्ट ए करियर का सबसे तेज शतक लगाया।

Advertisement

रोहित शर्मा ने महज 62 गेंदों में शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के विरुद्ध 63 गेंदों में शतक लगाया था।

Advertisement

सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रोहित शर्मा की शानदार पारी के दम पर मुंबई ने 8 विकेट से दमदार जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सिक्किम की टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 236 रन बनाए। टीम महज 5 के स्कोर पर अमित राजेरा (0) का विकेट गंवा चुकी थी।

यहां से साई सात्विक ने आशीष थापा के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला। सात्विक 34 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद आशीष थापा ने क्रांति कुमार के साथ तीसरे विकेट के लिए 106 रन जुटाए।

आशीष 87 गेंदों में 8 चौकों के साथ 79 रन बनाकर आउट हुए, जबकि क्रांति कुमार ने 52 गेंदों में 34 रन बनाए। इनके अलावा, रॉबिन ने नाबाद 31 रन टीम के खाते में जोड़े।

Advertisement

विपक्षी टीम की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि तुषार देशपांडे, तनुष कोटियान, शम्स मुलानी और मुशीर खान ने 1-1 विकेट निकाला।

आशीष 87 गेंदों में 8 चौकों के साथ 79 रन बनाकर आउट हुए, जबकि क्रांति कुमार ने 52 गेंदों में 34 रन बनाए। इनके अलावा, रॉबिन ने नाबाद 31 रन टीम के खाते में जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

यहां से रोहित शर्मा ने मुशीर खान के साथ 58 गेंदों में 85 रन जोड़ते हुए टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया। रोहित 155 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मुशीर खान ने 26 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाते हुए मुंबई को जीत दिलाई। सिक्किम की तरफ से क्रांति कुमार और अंकुर मलिक ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार