New Zealand: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में रविवार को खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में शानदार शतक लगाया। विराट के अंतरराष्ट्रीय करियर का यह 85वां शतक था, जबकि वनडे फॉर्मेट का 54वां शतक था। इंदौर में कोहली का यह पहला शतक था। कोहली अपनी इस शतकीय पारी से भारत को जीत तो नहीं दिला सके, लेकिन कई रिकॉर्ड उनके नाम जुड़ गए।

Advertisement

विराट कोहली ने इंदौर वनडे में 108 गेंद पर 124 रन की पारी खेली। इंदौर में उनका यह पहला शतक था, साथ ही दुनिया का यह 35वां मैदान था जिस पर विराट ने शतक लगाया था। इस मामले में विराट ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। तेंदुलकर ने 34 अलग-अलग स्टेडियमों में शतक लगाए थे।

Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ सभी फॉर्मेट मिलाकर विराट का यह 10वां शतक था, और इस शतक के साथ ही वह इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने जैक्स कैलिस, जो रूट और तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। तीनों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 9-9 शतक लगाए हैं।

विराट कोहली ने इंदौर वनडे में 108 गेंद पर 124 रन की पारी खेली। इंदौर में उनका यह पहला शतक था, साथ ही दुनिया का यह 35वां मैदान था जिस पर विराट ने शतक लगाया था। इस मामले में विराट ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। तेंदुलकर ने 34 अलग-अलग स्टेडियमों में शतक लगाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

विराट कोहली को चेज मास्टर माना जाता है। उनकी हर बड़ी पारी भारत की जीत की गारंटी मानी जाती है, लेकिन कई बार विराट की शतकीय पारियां भी भारत की जीत के लिए पर्याप्त नहीं हो सकी हैं। इंदौर में आया शतक विराट का ऐसा नौवां शतक था जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस सूची में शीर्ष पर सचिन तेंदुलकर हैं। उनके 14 शतक भारत की जीत के काम नहीं आ सके हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार