भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में शनिवार को होने वाले वनडे सीरीज के पहले मैच से पूर्व भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि सीरीज में विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी की कमी निश्चित रूप से खलेगी। उन्होंने कहा कि यह अन्य खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर है।

Advertisement

शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्कल ने कहा, "विराट कोहली मध्यक्रम की रीढ़ हैं और अपने अनुभव से टीम को मजबूती प्रदान करते हैं। ऐसे खिलाड़ी की अनुपस्थिति टीम को खलती है, लेकिन भारतीय टीम में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और अन्य बल्लेबाजों के पास अपनी क्षमता दिखाने का अच्छा मौका रहेगा।"

Advertisement

जसप्रीत बुमराह को लेकर पूछे गए सवाल पर मोर्कल ने कहा कि आगामी विश्व कप और दक्षिण अफ्रीका दौरे को ध्यान में रखते हुए टीम प्रबंधन अधिक से अधिक विकल्प तैयार रखना चाहता है। इसी सोच के तहत युवा खिलाड़ियों गुरनूर और प्रिंस को भी टीम में शामिल किया गया है। उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी मिले अवसर का पूरा फायदा उठाएंगे और प्रभावशाली प्रदर्शन करेंगे।

हार्दिक पांड्या की भूमिका पर मोर्कल ने कहा कि हार्दिक टीम के सबसे महत्वपूर्ण ऑलराउंडरों में से एक हैं। वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलन प्रदान करते हैं और उनके जैसे खिलाड़ी का विकल्प तलाशना आसान नहीं है। लेकिन, टीम में मौजूद युवा खिलाड़ियों को भी मौके देने जरूरी हैं ताकि वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की चुनौतियों को समझ सकें और अपने खेल में और निखार ला सकें।

उन्होंने कहा कि विराट कोहली की गैरमौजूदगी में तीसरे स्थान पर ईशान किशन, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल सहित अन्य बल्लेबाजों के पास अपनी उपयोगिता साबित करने का अवसर है।

अफगानिस्तान द्वारा हाल ही में दक्षिण अफ्रीका को हराने को लेकर पूछे गए सवाल पर मोर्कल ने कहा कि अफगान टीम लगातार प्रगति कर रही है और उसके खिलाड़ी उच्च स्तर का क्रिकेट खेल रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाड़ी रेड-बॉल क्रिकेट भी खेल रहे हैं, जिससे उनके खेल में परिपक्वता और मजबूती आई है। इसलिए भारतीय टीम विपक्षी को किसी भी तरह से हल्के में नहीं ले रही है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि विराट कोहली की गैरमौजूदगी में तीसरे स्थान पर ईशान किशन, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल सहित अन्य बल्लेबाजों के पास अपनी उपयोगिता साबित करने का अवसर है।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत-अफगानिस्तान पहले वनडे पर बारिश का संकट है। इस पर मोर्केल ने कहा, "हाल के दिनों में यहां बारिश हुई है और मैच के दिन भी बारिश का अनुमान हैं। हालांकि मौसम किसी के नियंत्रण में नहीं होता। ऐसे में टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों परिस्थितियों के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम पिछले अनुभवों से सीख लेकर मैदान में उतरेगी और हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार