Advertisement

विशाखापत्तनम, 2 फरवरी (आईएएनएस) युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (नाबाद 179 ) इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को दोहरे शतक के करीब पहुंच रहे हैं जिसकी बदौलत भारत ने स्टंप्स तक छह विकेट खोकर 336 रन बना लिए हैं।

Advertisement

जायसवाल ने 253 गेंदों की अपनी शानदार पारी में 17 चौके और पांच छक्के लगाए हैं। स्टंप्स के समय उनके साथ रविचंद्रन अश्विन 10 गेंदों में पांच रन बनाकर मौजूद हैं।

जहां जायसवाल एक बड़े दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं इंग्लैंड ने बल्लेबाज़ी के मुफ़ीद पिच पर 6 विकेट लेकर मामले को संतुलित बनाए रखा है। इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी जायसवाल को उनकी 179* की बेहतरीन पारी के लिए बधाई दे रहे हैं।

भारत के अन्य सभी बल्लेबाज़ों को भी शुरुआत मिली, लेकिन कोई भी उसे बड़ी पारी क्या अर्धशतक तक में नहीं तब्दील कर पाया। हालांकि कल सुबह जायसवाल, अपने राजस्थान रॉयल्स के सीनियर साथी अश्विन के साथ मिलकर भारत के स्कोर को 400 के पार ले जाना चाहेंगे।

कप्तान रोहित शर्मा 14, शुभमन गिल 34,श्रेयस अय्यर 27, रजत पाटीदार 32, अक्षर पटेल 27 और श्रीकर भरत 17 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन दिन 22 वर्षीय जायसवाल के नाम रहा जिन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर और दूसरा शतक बनाया।इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 171 रन था।

Advertisement

इंग्लैंड की तरफ से पदार्पण कर रहे शोएब बशीर और रेहान अहमद ने दो-दो विकेट लिए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार