युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (नाबाद 179 ) इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को दोहरे शतक के करीब पहुंच रहे हैं जिसकी बदौलत भारत ने स्टंप्स तक छह विकेट खोकर 336 रन बना लिए हैं।

Advertisement

जायसवाल ने 253 गेंदों की अपनी शानदार पारी में 17 चौके और पांच छक्के लगाए हैं। स्टंप्स के समय उनके साथ रविचंद्रन अश्विन 10 गेंदों में पांच रन बनाकर मौजूद हैं।

Advertisement

जहां जायसवाल एक बड़े दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं इंग्लैंड ने बल्लेबाज़ी के मुफ़ीद पिच पर 6 विकेट लेकर मामले को संतुलित बनाए रखा है। इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी जायसवाल को उनकी 179* की बेहतरीन पारी के लिए बधाई दी।

भारत के अन्य सभी बल्लेबाज़ों को भी शुरुआत मिली, लेकिन कोई भी उसे बड़ी पारी क्या अर्धशतक तक में नहीं तब्दील कर पाया। हालांकि कल सुबह जायसवाल, अपने राजस्थान रॉयल्स के सीनियर साथी अश्विन के साथ मिलकर भारत के स्कोर को 400 के पार ले जाना चाहेंगे।

कप्तान रोहित शर्मा 14, शुभमन गिल 34,श्रेयस अय्यर 27, रजत पाटीदार 32, अक्षर पटेल 27 और श्रीकर भरत 17 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन दिन 22 वर्षीय जायसवाल के नाम रहा जिन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर और दूसरा शतक बनाया।इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 171 रन था।

जायसवाल ने रोहित के साथ ओपनिंग साझेदारी में 40 रन, गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 रन,अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 रन, पाटीदार के साथ चौथे विकेट के लिए 70 रन, अक्षर पटेल के साथ 5वें विकेट के लिए 52 रन और भरत के साथ छठे विकेट के लिए 29 रन जोड़े।

Advertisement

युवा बल्लेबाज ने छक्का लगाकर अपना दूसरा शतक पूरा किया। दिन के अंतिम ओवरों में भी वह छक्का लगाने से नहीं चूके। हालांकि, 90 ओवर पूरे होने जाने के बाद दिन का खेल 15 मिनट के लिए बढ़ाया गया और रेहान अहमद के पारी के 91वें ओवर की आखिरी गेंद पर भरत बशीर के हाथों कैच आउट हुए। भरत इस तरह आउट होने से काफी निराश नजर आए। लेकिन, फिर मैदान पर उतरे अश्विन ने जायसवाल का बखूबी का साथ दिया और शेष दो ओवर सुरक्षित निकाल लिए।

इंग्लैंड की तरफ से पदार्पण कर रहे शोएब बशीर और रेहान अहमद ने दो-दो विकेट लिए। जेम्स एंडरसन और टॉम हॉर्टली को 1-1 विकेट मिला।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार