आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी का मानना है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' के कारण आउट दिए जाने का अंपायर का फैसला गलत था। ललित ने कहा कि उन्होंने क्लिप कई बार देखी और ऐसा नहीं लगा कि बल्लेबाज ने अपना दौड़ने का रास्ता बदला।

Advertisement

ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, "मुझे लगता है कि रविवार रात हुए मैच में अंपायर का फैसला गलत था। क्लिप को बार-बार देखा। आईपीएल फैंस का आउट और नॉट-आउट दोनों पर एक ही नजरिया है। जांच कमेटी को तय करने दें कि यह अच्छा फैसला था या बुरा। मैं, सच कहूं तो दूर बैठकर टीवी पर देख रहा था; मुझे लगा कि उन्होंने (अंगकृष रघुवंशी) दिशा नहीं बदली।"

Advertisement

केकेआर की पारी के पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर प्रिंस यादव के खिलाफ अंगकृष ने मिड-ऑन की तरफ शॉट खेला और तेजी से रन चुराने के लिए दौड़े। हालांकि, दूसरे छोर पर खड़े कैमरून ग्रीन ने उन्हें वापस भेज दिया। अंगकृष ने अपना विकेट बचाने के प्रयास में डाइव लगाई। इसी दौरान फील्डर का थ्रो सीधा उनके पैर पर आकर लगा, जिसके बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत और बाकी खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की। मैदानी अंपायर्स ने थर्ड अंपायर की मदद ली और अंगकृष को 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' के कारण आउट करार दे दिया गया।

अंगकृष अंपायर के फैसले से काफी नाखुश दिखे और उन्होंने पवेलियन लौटते हुए बाउंड्री रोप पर अपना बल्ला जोर से मारा। इसके साथ ही उन्होंने गुस्से में अपना हेलमेट भी फेंक दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच अभिषेक नायर भी अंपायर के इस फैसले पर भड़के दिखाई दिए और उन्होंने अंपायर्स संग काफी देर तक बातचीत भी की।

केकेआर की पारी के पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर प्रिंस यादव के खिलाफ अंगकृष ने मिड-ऑन की तरफ शॉट खेला और तेजी से रन चुराने के लिए दौड़े। हालांकि, दूसरे छोर पर खड़े कैमरून ग्रीन ने उन्हें वापस भेज दिया। अंगकृष ने अपना विकेट बचाने के प्रयास में डाइव लगाई। इसी दौरान फील्डर का थ्रो सीधा उनके पैर पर आकर लगा, जिसके बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत और बाकी खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की। मैदानी अंपायर्स ने थर्ड अंपायर की मदद ली और अंगकृष को 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' के कारण आउट करार दे दिया गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

सुपर ओवर में सुनील नरेन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन गेंदों में ही निकोलस पूरन और एडेन मार्करम को आउट कर दिया, जिसके चलते एलएसजी सुपर ओवर में सिर्फ 1 रन ही बना सकी। केकेआर की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे रिंकू ने पहली ही गेंद पर चौका लगाते हुए टीम को इस सीजन की लगातार दूसरी जीत दिलाई।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार