इटली के अनुभवी बल्लेबाज वेन मैडसेन ने इंग्लैंड के डर्बीशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ एक साल का नया रेड-बॉल कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। 2009 से क्लब का हिस्सा रहे मैडसेन टीम के लंबे समय से कप्तान हैं। उन्होंने डर्बीशायर के लिए सभी फॉर्मेट में 24,000 से ज्यादा रन बनाए हैं और 52 शतक लगाए हैं।

मैडसेन के इसी शानदार प्रदर्शन ने उन्हें काउंटी चैंपियनशिप के महान बल्लेबाजों की सूची में जगह दिलाई है। वह आगे भी डर्बीशायर की रेड-बॉल टीम की कप्तानी करते रहेंगे। 2025 सीजन से पहले वह दोबारा इस जिम्मेदारी में लौटे थे। इससे पहले, मैडसेन ने 2012 में डर्बीशायर को काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन टू का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

साउथ अफ्रीका में जन्मे इस बल्लेबाज ने जुलाई में लीसेस्टरशायर फॉक्सेस के खिलाफ अपना आखिरी टी20 ब्लास्ट मैच खेलने के बाद घरेलू टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इस नए करार का मतलब है कि 2027 में वह डर्बीशायर के लिए केवल रेड-बॉल क्रिकेट ही खेलेंगे।मैडसेन ने गुरुवार को क्लब द्वारा जारी एक बयान में कहा, "काउंटी चैंपियनशिप मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और मैं जानता हूं कि यह हमारे सदस्यों और समर्थकों के लिए क्या मायने रखती है। डिवीजन वन में वापस लौटना मेरा लक्ष्य है, और इसे हासिल करने के लिए मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करूंगा।"

उन्होंने आगे कहा, "डर्बीशायर के साथ अपने 19वें सीजन में प्रवेश करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। मुझे इस क्लब में बिताया गया अपना समय बहुत पसंद आया है और मैं डर्बीशायर का प्रतिनिधित्व करने और टीम में अपना योगदान देने का मौका पाकर बहुत उत्साहित हूं।" पिछले साल सर्दियों में साउथ अफ्रीका वापस लौट चुके मैडसेन ने बताया कि यह नया करार उनके परिवार के लिए भी सुविधाजनक है। मैडसेन इस साल की शुरुआत में भारत में हुए पुरुषों के टी20 विश्व कप में इटली की टीम का हिस्सा थे, लेकिन कंधे की चोट के कारण उन्हें बाहर रहना पड़ा था।

मैडसेन ने कहा, "मैं अक्सर कहता हूं कि डर्बीशायर मेरे और मेरे परिवार के लिए एक दूसरे घर जैसा बन गया है। इस नए करार से हमें यहां समय बिताने का मौका मिलेगा,इसके साथ ही हम साउथ अफ्रीका में भी रह सकेंगे, जहां हम पिछली सर्दियों में वापस चले गए थे। मैं डर्बीशायर के समर्थकों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि वे हमेशा टीम और मेरे साथ खड़े रहे। मेरे पूरे करियर में उनके समर्थन का बहुत बड़ा महत्व रहा है। डर्बीशायर के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की मेरी भूख और उत्साह आज भी उतना ही है, जितना 2009 में पहली बार टीम से जुड़ते समय था।"

2026 के मिले-जुले सीजन को याद करते हुए मैडसेन ने आगामी सीजन को लेकर काफी सकारात्मक हैं। उन्होंने कहा, "भले ही 2026 में नतीजे हमेशा हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे, लेकिन कई सकारात्मक संकेत भी मिले। मुझे हमारी टीम की काबिलियत पर पूरा भरोसा है। मैं अगले समर सीजन को लेकर बहुत उत्साहित हूं और हम प्रमोशन की दौड़ में शामिल होने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेंगे।"

डर्बीशायर के हेड ऑफ क्रिकेट मिकी आर्थर ने कहा कि इस अनुभवी खिलाड़ी के पास अभी भी टीम को देने के लिए बहुत कुछ है। उन्होंने कहा, "वेन की लीडरशिप और उनका कौशल हमारे लिए बहुत अहम है। मुझे खुशी है कि वह 2027 में वापसी करेंगे। इस समर सीजन में उन्होंने दो शानदार शतक लगाए, जो दिखाता है कि हमारी रेड बॉल टीम में वह अभी भी किस उच्च स्तर पर खेलने की क्षमता रखते हैं।"

2026 के मिले-जुले सीजन को याद करते हुए मैडसेन ने आगामी सीजन को लेकर काफी सकारात्मक हैं। उन्होंने कहा, "भले ही 2026 में नतीजे हमेशा हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे, लेकिन कई सकारात्मक संकेत भी मिले। मुझे हमारी टीम की काबिलियत पर पूरा भरोसा है। मैं अगले समर सीजन को लेकर बहुत उत्साहित हूं और हम प्रमोशन की दौड़ में शामिल होने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार