मेलबर्न स्टार्स ने शनिवार को जंक्शन ओवल में खेले गए विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) 2025 के 28वें मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ 45 रन से मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के साथ मेलबर्न स्टार्स ने प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान अपने नाम कर लिया है।

Advertisement

मेलबर्न स्टार्स 7 में से 5 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है। इस टीम ने 1 मैच गंवाया है, जबकि 1 मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। वहीं, दूसरी ओर मेलबर्न रेनेगेड्स ने 8 में से 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं। यह टीम 4 मैच गंवा भी चुकी है। रेनेगेड्स फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर मौजूद है।

Advertisement

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मेलबर्न स्टार्स ने 20 ओवरों के खेल में 5 विकेट खोकर 160 रन बनाए। इस टीम ने महज 14 रन पर रिस मैककेना (4) का विकेट गंवा दिया था। यहां से मेग लैनिंग ने एमी जोन्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 गेंदों में 62 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। एमी जोंस 33 गेंदों में 7 चौकों के साथ 43 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

यहां से लैनिंग ने कप्तान एनाबेल सदरलैंड के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 70 रन जोड़कर टीम को 146 के स्कोर तक पहुंचा दिया। सदरलैंड ने 16 गेंदों में 27 रन बनाए, जबकि लैंनिंग 58 गेंदों में 1 छक्के और 7 चौकों के साथ 73 रन बनाकर नाबाद रहीं।

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मेलबर्न स्टार्स ने 20 ओवरों के खेल में 5 विकेट खोकर 160 रन बनाए। इस टीम ने महज 14 रन पर रिस मैककेना (4) का विकेट गंवा दिया था। यहां से मेग लैनिंग ने एमी जोन्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 गेंदों में 62 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। एमी जोंस 33 गेंदों में 7 चौकों के साथ 43 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम 16.3 ओवरों में महज 115 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए डिएंड्रा डॉटिन और निकोल फाल्टम ने 23-23 रन बनाए, जबकि इसी वोंग ने 20 रन की पारी खेली। स्टार्स के लिए मैसी गिब्सन ने 3 विकेट निकाले। दो सफलताएं किम गार्थ के हाथ में लगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार