टी20 मुंबई लीग के चौथे सीजन के लिए डिफेंडिंग चैंपियन मराठा रॉयल्स ने अपनी नई जर्सी लॉन्च की। कप्तान सिद्धेश लाड ने उम्मीद जताई कि टीम पिछले साल के प्रदर्शन को इस बार भी दोहराना में सफल रहेगी। उन्होंने कहा कि मराठा रॉयल्स के पास भी वैभव सूर्यवंशी जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं।

Advertisement

मराठा रॉयल्स के कप्तान ने 'आईएएनएस' के साथ बातचीत करते हुए कहा, "इस साल यकीनन हमारे ऊपर दबाव होगा, क्योंकि पिछले सीजन हम चैंपियन थे। हम जब पिछले साल टूर्नामेंट में आए थे, तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि हम खिताब जीतेंगे। कोई भी टीम अगर चैंपियन बनती है, तो बाकी टीमों की नजर में उस टीम के लिए सम्मान बढ़ता है। इसके साथ ही सभी टीमें हमारे खिलाफ पूरी तैयारी के साथ भी आएंगी। हालांकि, हम अपनी ताकत पर फोकस करेंगे और पिछले सीजन की तरह ही तैयारी करेंगे।"

Advertisement

सिद्धेश ने कहा कि उनकी टीम के पास भी कई वैभव सूर्यवंशी मौजूद हैं। उन्होंने कहा, "हमारे पास भी कई वैभव सूर्यवंशी मौजूद हैं। पिछले सीजन हमने देखा कि साहिल जाधव ने हमारे लिए कई प्रभावशाली पारी खेली थी। हम काफी खुश हैं कि उनको रिटेन कर सके हैं। इसके साथ ही टीम में नए चेहरे भी हैं। इस साल हमारी टीम काफी संतुलित नजर आ रही है।"

सिद्धेश ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि कभी नहीं सोचा था कि कोई भारतीय बल्लेबाज क्रिस गेल का एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ेगा।

सिद्धेश ने कहा कि उनकी टीम के पास भी कई वैभव सूर्यवंशी मौजूद हैं। उन्होंने कहा, "हमारे पास भी कई वैभव सूर्यवंशी मौजूद हैं। पिछले सीजन हमने देखा कि साहिल जाधव ने हमारे लिए कई प्रभावशाली पारी खेली थी। हम काफी खुश हैं कि उनको रिटेन कर सके हैं। इसके साथ ही टीम में नए चेहरे भी हैं। इस साल हमारी टीम काफी संतुलित नजर आ रही है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

टीम के हेड अमित धानी ने माना कि खिताब का बचाव करना आसान नहीं होगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि टीम ने 10 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और टीम काफी संतुलित दिख रही है। कोच ने कहा कि पिछले सीजन हमने कई तरह से कॉम्बिनेशन इस्तेमाल करने की कोशिश की थी, जिससे इस बार हम बचना चाहेंगे। टी20 मुंबई लीग के चौथे सीजन का आगाज 1 जून से हो रहा है। मराठा रॉयल्स टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला आकाश टाइगर्स के खिलाफ एक जून को खेलेगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार