भारतीय क्रिकेट टीम ने रांची में खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका बेशक यह मैच हार गई, लेकिन उसके मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने जिस तरह संघर्ष किया, वो काबिलेतारीफ था। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश नजर आए।

Advertisement

एडन मार्करम ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान कहा, "मुझे टीम पर गर्व है। खिलाड़ियों को अपना काम करते देख बहुत अच्छा लगा। इन लोगों ने कभी भी जीत का विश्वास नहीं खोया। हमारा शीर्ष क्रम बेहद खराब रहा। लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं था, फिर भी हमने ये मुश्किल रास्ता चुना था। हमने देखा कि हमारा मध्यक्रम क्या कर सकता है। बल्लेबाजी के दौरान कुछ ऐसे पल रहे जिसमें हमारा प्रदर्शन कमजोर रहा, लेकिन हमें अपने प्रयास पर गर्व है। हम लक्ष्य के बहुत करीब पहुंचे। जानसेन और बॉश ने शानदार खेल दिखाया। वे हमारी बल्लेबाजी में गहराई लाते हैं। आज के मैच में वे बेहतरीन रहे।"

Advertisement

भारतीय टीम ने इस मैच को जीतकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन बनाए थे। विराट कोहली ने शतक लगाते हुए 135 रन की पारी खेली। वनडे में विराट का यह 52वां शतक था। रोहित शर्मा ने 57 और कप्तान केएल राहुल ने 60 रन की पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने 32 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन, नांद्रे बर्गर, कॉर्बिन बोश और बार्टमैन ने 2-2 विकेट लिए।

350 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने अपने शुरुआती 3 विकेट सिर्फ 11 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद मैथ्यू ब्रिट्ज्के के 72, मार्को जानसेन के 39 गेंद पर 3 छक्के और 8 चौकों की मदद से 70 और कॉर्बिन बोश ने 51 गेंद पर छक्के और 5 चौकों की मदद से 67 रन की पारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका 49.2 ओवर में 332 रन तक पहुंच गई। शीर्ष क्रम चला होता, तो शायद मैच का परिणाम दूसरा हो सकता था।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन, नांद्रे बर्गर, कॉर्बिन बोश और बार्टमैन ने 2-2 विकेट लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार