New Zealand Captains Pose:  न्यूजीलैंड की टीम बुधवार को भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में सिर्फ 185 रन पर ऑलआउट हो गई, जिसके बाद टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 5 विकेट से जीत हासिल की। कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने माना कि उनकी टीम ईडन पार्क की पिच की गति और उछाल के हिसाब से खुद को जल्दी नहीं ढाल पाई।

 

 

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज अतिरिक्त उछाल का सामना करने में संघर्ष करते नजर आए, और भारतीय तेज गेंदबाजों ने लगातार उन्हें परेशान किया। अर्शदीप सिंह ने कीवी पारी के चार विकेट लिए, जबकि गुरनूर बराड़ को तीन विकेट हाथ लगे और अंशुल कंबोज ने 2 विकेट निकाले।

 

 

अपनी बल्लेबाजी पर बात करते हुए, सैंटनर ने कहा कि पिच का बर्ताव और भारत की अनुशासित गेंदबाजी, न्यूजीलैंड की पारी के जल्दी सिमटने के मुख्य कारण रहे।

 

 

मैच के बाद सैंटनर ने कहा, "पिच पर उछाल ज्यादा था और ईडन पार्क में यह हमारी उम्मीद से थोड़ी तेज भी थी। हम उतनी जल्दी खुद को नहीं ढाल सके, जितना कर सकते थे। साथ ही, भारत की तरफ से भी काफी अच्छी गेंदबाजी देखने को मिली।"

 

 

कीवी कप्तान को लगा कि भारतीय बल्लेबाज उछाल को बेहतर तरीके से संभाल रहे थे, खासकर शॉर्ट गेंदों का सामना करते समय। उन्होंने यह भी बताया कि लक्ष्य का पीछा करते समय बारिश के कारण खेल में रुकावट आई, जिसके बाद परिस्थितियां बदल गईं और गेंद पिच पर और भी आसानी से फिसलने (स्किड) लगी।

 

 

उन्होंने कहा, "ईडन पार्क में जब आप उछाल से निपटने की कोशिश करते हैं, तो यह काफी मुश्किल हो सकता है, उन्होंने इसका बेहतर इस्तेमाल किया; श्रेयस शॉर्ट गेंदों को बहुत बारीकी से खेलने की कोशिश कर रहे थे। हां, उछाल काफी ज्यादा था, और बारिश के बाद गेंद पिच पर अच्छे से स्किड होने लगी थी। तो हां, वहां कुछ शॉर्ट गेंदें देखने को मिलीं।"

 

 

सैंटनर ने अपने तेज गेंदबाजों की तारीफ में कहा, "जिस तरह से उन्होंने शुरुआत की थी, उसके बाद हमारे लिए हार मान लेना आसान था। इसलिए, लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तेज गेंदबाजों को श्रेय जाता है। मैच के आखिर में हमें कुछ अच्छी चीजें मिलीं, जिन्हें हम वेलिंगटन ले जा सकते हैं।"

 

 

उन्होंने कहा, "ईडन पार्क में जब आप उछाल से निपटने की कोशिश करते हैं, तो यह काफी मुश्किल हो सकता है, उन्होंने इसका बेहतर इस्तेमाल किया; श्रेयस शॉर्ट गेंदों को बहुत बारीकी से खेलने की कोशिश कर रहे थे। हां, उछाल काफी ज्यादा था, और बारिश के बाद गेंद पिच पर अच्छे से स्किड होने लगी थी। तो हां, वहां कुछ शॉर्ट गेंदें देखने को मिलीं।"

 

 

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार