आईपीएल 2026 में मंगलवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 82 रन से हराने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी खुश नजर आए। जीटी की लगातार पांचवी जीत थी और इस जीत के साथ टीम अंकतालिका में पहले स्थान पर चली गई है। जीटी कप्तान ने जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया।

Advertisement

मैच के बाद शुभमन गिल ने कहा, "हमें पता था कि इस विकेट पर 170 का स्कोर मुश्किल होने वाला था। हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। हमने मैच से पहले गेंदबाजी को लेकर योजना बनाई थी और उसे पूरी तरह कार्यान्वित करने में सफल रहे। हम पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।"

Advertisement

साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर की तारीफ करते हुए गिल ने कहा, "मुझे लगता है कि दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की। उनके बिना 170 तक पहुंचना मुश्किल था।"

अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंचने पर गिल ने कहा, "यह सब लगातार अच्छा खेलने की वजह से संभव हो सका। हम उस तरह की टीम नहीं हैं जो किसी खास स्टाइल या ब्रांड का क्रिकेट खेलती हो। हम ऐसी टीम बनना चाहते हैं जो विकेट को देखे, कंडीशन का अंदाजा लगाए और उसके मुताबिक खेले।"

जेसन होल्डर पर गिल ने कहा, "वह बहुत अनुभवी खिलाड़ी है, और जिस तरह की लेंथ पर वह हिट कर रहे है, वह हमारे लिए शानदार है। होल्डर ने लगभग हर मैच में चार ओवर गेंदबाजी की है। इस मौसम में यह आसान नहीं है, लेकिन वह हमारे लिए बहुत अच्छा कर रहे हैं।"

मैच की बात करें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन के 61 और वाशिंगटन सुंदर के 50 रनों की मदद से गुजरात ने 5 विकेट पर 168 रन बनाए थे।

Advertisement

जेसन होल्डर पर गिल ने कहा, "वह बहुत अनुभवी खिलाड़ी है, और जिस तरह की लेंथ पर वह हिट कर रहे है, वह हमारे लिए शानदार है। होल्डर ने लगभग हर मैच में चार ओवर गेंदबाजी की है। इस मौसम में यह आसान नहीं है, लेकिन वह हमारे लिए बहुत अच्छा कर रहे हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

जीटी के लिए कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 और जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए। सिराज और राशिद को 1-1 विकेट मिला। रबाडा प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार