भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को हाल ही में चिट्ठी के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी। गांगुली का कहना है कि उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस को जानकारी दे दी है और उन्हें उम्मीद है कि पुलिस इसको जल्द ही सुलझा लेगी।

Advertisement

कोलकाता के एक्रोपोलिस मॉल में एक आईटेक एप्पल प्रीमियम पार्टनर स्टोर का उद्घाटन करने पहुंचे सौरव गांगुली ने पत्रकारों संग बातचीत करते हुए कहा कि इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं और बाद में सब सही हो जाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी ऐसा ही होगा। हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है और वह इस पर कार्रवाई कर रहे हैं। गांगुली ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पुलिस इस मामले में सख्त कदम उठाएगी और उनके पास पर्याप्त सुरक्षा मौजूद है।

गौरलतब है कि पूर्व भारतीय कप्तान और उनकी पत्नी को मिली धमकी के खिलाफ गांगुली की निजी सचिव ने ठाकुपरपुकर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि पिछले कई महीनों से कोई अनजान शख्स लगातार गांगुली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों वाली चिट्ठी भेज रहा था। हालांकि, हाल में मिली दो चिट्ठी में सौरव और डोना के खिलाफ नफरत भरी बातें लिखने के साथ-साथ उन्हें और उनके लिए काम करने वालों को जान से मारने की धमकी मिली थी।

कोलकाता के एक्रोपोलिस मॉल में एक आईटेक एप्पल प्रीमियम पार्टनर स्टोर का उद्घाटन करने पहुंचे सौरव गांगुली ने पत्रकारों संग बातचीत करते हुए कहा कि इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं और बाद में सब सही हो जाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी ऐसा ही होगा। हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है और वह इस पर कार्रवाई कर रहे हैं। गांगुली ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पुलिस इस मामले में सख्त कदम उठाएगी और उनके पास पर्याप्त सुरक्षा मौजूद है।

Also Read: LIVE Cricket Score

मोहम्मद शमी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारत की जर्सी में अपना आखिरी मुकाबला मार्च 2025 में खेला था। चैंपियंस ट्रॉफी में विजयी टीम का हिस्सा रहने के बाद शमी को लंबे समय से मौका नहीं मिला है। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम में वापसी नहीं हो पा रही है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार