पाकिस्तान क्रिकेट के बुरे दिन खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बांग्लादेश दौरे पर गई पाकिस्तान को 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा है। ढाका में खेले गए पहले टेस्ट को 104 रन से गंवाने वाली पाकिस्तान को सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट में 78 रन से हार का सामना करना पड़ा है। सिलहट टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद निराश नजर आए।

Advertisement

मैच के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शान मसूद ने कहा, "हमसे बहुत सारी गलतियां हुईं। जब आप किसी मैच की चौथी पारी में 360 के करीब रन बनाते हैं, तो उम्मीद करते हैं कि आप सही तरफ होंगे। मुझे लगता है कि पिछली तीन पारियों में हमें बहुत कुछ सोचना था। हमें मिला लक्ष्य सच में बहुत बड़ा था।"

Advertisement

बांग्लादेश पहली पारी में एक समय अपने 6 विकेट 116 रन पर गंवा चुकी थी। इसके बाद टीम को पहली पारी में बढ़त मिली। इस पर पाकिस्तान कप्तान का कहना था कि आखिरी चार विकेटों ने बहुत सारे रन बनाए। हमने मौके गंवाए। बल्लेबाजी में भी हम जब 4 विकेट पर 142 रन पर थे, दो सेट बल्लेबाज क्रीज पर थे, तो टेस्ट क्रिकेट में आपको बड़ी पारी खेलनी होती है। हम ऐसा नहीं कर सके। पहली तीन पारियों में हमने कुछ गलतियां की। इस वजह से चौथे और पांचवें दिन की हमारी कोशिश का नतीजा जीत में नहीं बदल सका।

मैच के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शान मसूद ने कहा, "हमसे बहुत सारी गलतियां हुईं। जब आप किसी मैच की चौथी पारी में 360 के करीब रन बनाते हैं, तो उम्मीद करते हैं कि आप सही तरफ होंगे। मुझे लगता है कि पिछली तीन पारियों में हमें बहुत कुछ सोचना था। हमें मिला लक्ष्य सच में बहुत बड़ा था।"

Also Read: LIVE Cricket Score

सिलहट टेस्ट की बात करें तो बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 278 रन बनाए थे। पाकिस्तान पहली पारी में 232 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश को 46 रन की बढ़त मिली थी। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 390 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत के लिए 437 रन का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान 358 रन पर सिमट गई और 78 रन से मैच हार गई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार