West Indies:  वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज आमिर जांगू को टीम में शामिल किया है। उन्हें ज्वेल एंड्रयू की जगह कवर के तौर पर बुलाया गया है, जो वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे।

Advertisement

शनिवार को न्यू चंडीगढ़ के नए पीसीए स्टेडियम में भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के 36वें ओवर के दौरान नमन धीर का कैच पकड़ते समय एंड्रयू की उंगली में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें एक्स-रे के लिए अस्पताल ले जाया गया। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा, "शनिवार को तीसरे वनडे के दौरान ज्वेल एंड्रयू की उंगली में चोट लगने के बाद विकेटकीपिंग की भूमिका के लिए आमिर जांगू को टीम में शामिल किया गया है। मेडिकल टीम अभी भी एंड्रयू की स्थिति पर नजर रख रही है और उनकी जांच कर रही है।"

ज्वेल एंड्रयू वेस्टइंडीज की ओर से तीसरे वनडे में पारी का आगाज करने भी नहीं उतरे थे। जॉन कैंपबेल के साथ पारी की शुरुआत शाई होप ने की थी। जांगू ने दिसंबर 2024 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद से वेस्टइंडीज के लिए सात टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन मैचों में बल्ले से उनका रिकॉर्ड औसत रहा है। उन्होंने 120.74 के स्ट्राइक रेट से 163 रन बनाए हैं। 29 साल के जांगू ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार खेल दिखाया। उन्होंने नाबाद 58, 114 और 67 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे। जांगू से आगे सिर्फ शाई होप (278 रन) और शुभमन गिल (334 रन) रहे।

शनिवार को न्यू चंडीगढ़ के नए पीसीए स्टेडियम में भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के 36वें ओवर के दौरान नमन धीर का कैच पकड़ते समय एंड्रयू की उंगली में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें एक्स-रे के लिए अस्पताल ले जाया गया। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा, "शनिवार को तीसरे वनडे के दौरान ज्वेल एंड्रयू की उंगली में चोट लगने के बाद विकेटकीपिंग की भूमिका के लिए आमिर जांगू को टीम में शामिल किया गया है। मेडिकल टीम अभी भी एंड्रयू की स्थिति पर नजर रख रही है और उनकी जांच कर रही है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार