वनडे विश्व कप के शुरुआती दो संस्करणों की विजेता रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वनडे विश्व कप में जगह बनाने के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट खेलना होगा।

Advertisement

वेस्टइंडीज भारत में हुए वनडे विश्व कप 2023 का हिस्सा नहीं थी। टीम विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। यह पहला मौका था, जब वेस्टइंडीज वनडे विश्व कप इतिहास का हिस्सा नहीं बनी थी और इसी वजह से टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई।

30 सितंबर 2026 तक आईसीसी वनडे रैंकिंग की शीर्ष 8 टीमें (मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को छोड़कर) विश्व कप 2027 के लिए सीधे क्वालीफाई कर जाएंगी। अब तक वनडे विश्व कप के लिए जगह बना चुकी टीमों में ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे शामिल हैं। अफगानिस्तान ने भी आयरलैंड पर लगातार 2 वनडे मैचों में जीत हासिल कर विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

वेस्टइंडीज भारत में हुए वनडे विश्व कप 2023 का हिस्सा नहीं थी। टीम विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। यह पहला मौका था, जब वेस्टइंडीज वनडे विश्व कप इतिहास का हिस्सा नहीं बनी थी और इसी वजह से टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

क्वालीफायर में 30 सितंबर, 2026 तक वनडे रैंकिंग में सबसे नीचे की दो, नॉन-होस्ट पूर्ण सदस्य (आयरलैंड और वेस्टइंडीज), क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 की शीर्ष चार टीमें और वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ की टॉप चार टीमें शामिल हैं। इस प्लेऑफ में सीडब्ल्यूसी लीग 2 की सबसे नीचे की चार टीमों के साथ-साथ चैलेंज लीग की चार टीमें हिस्सा लेंगी। इन आठ टीमों के प्लेऑफ से टॉप चार टीमें वर्ल्ड कप क्वालिफायर में आगे बढ़ेंगी। फॉर्मेट अभी तय नहीं किया गया है। चैलेंज लीग में 12 टीमें हैं, जिन्हें छह-छह के दो पूल में बांटा गया है। हर टीम साइकिल में तीन राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट खेलेगी। हर पूल से टॉप दो टीमें वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ में आगे बढ़ेंगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार