इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का इंतजार क्रिकेट फैंस को लंबे समय से था। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज बेहद अहम है।

Advertisement

इंग्लैंड अपने घर में हो रही इस सीरीज में निश्चित रूप से जीत दर्ज कर अपना विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027 के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगी। सीरीज का पहला टेस्ट बुधवार से लीड्स में शुरू हो रहा है। इस सीरीज से जो रूट एक बार फिर से बतौर कप्तान अपने सफर का आगाज कर रहे हैं।

35 साल के रूट के लिए पाकिस्तान के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में खुद को एक बार फिर कप्तान के तौर पर अपनी क्षमता साबित करनी होगी। साथ ही, एक बल्लेबाज के तौर पर भी उनकी भूमिका बेहद अहम होने वाली है।

रूट मौजूदा समय में टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। वह अकेले दम पर पारी को खींचने और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में सक्षम हैं, और ऐसा वह अपने करियर में करते रहे हैं। पाकिस्तान सीरीज में भी उनसे इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट और स्थानीय फैंस आकर्षक पारियों की उम्मीद करेंगे।

पूर्व में 65 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी कर चुके जो रूट का पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में अच्छा रिकॉर्ड रहा है। वह पाकिस्तान के खिलाफ 2015 से 2024 के बीच 18 मैचों की 31 पारियों में 1,487 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 262 रन है। यह उनके टेस्ट करियर का सर्वाधिक स्कोर भी है। रूट का पाकिस्तान के खिलाफ औसत 53.10 रहा है।

रूट मौजूदा समय में टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। वह अकेले दम पर पारी को खींचने और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में सक्षम हैं, और ऐसा वह अपने करियर में करते रहे हैं। पाकिस्तान सीरीज में भी उनसे इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट और स्थानीय फैंस आकर्षक पारियों की उम्मीद करेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

लीड्स टेस्ट से पहले अपनी कप्तानी पर रूट ने कहा, "मैंने जब पहली बार कप्तानी संभाली थी, तब की तुलना में मैं एक अलग खिलाड़ी और इंसान हूं। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं, अनोखी जगह पर हूं, जहां मुझे पीछे मुड़कर देखने के लिए 60 से ज्यादा मैचों का अनुभव है। कुछ चीजें हैं जिन्हें मैं बदलना चाहूंगा और थोड़ा अलग तरीके से करूंगा।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार