भारत के पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज का बचाव किया है। शास्त्री का मानना है कि 25 वर्षीय कंबोज मैच में की गई अपनी गलतियों से बहुत कुछ सीखेंगे और मजबूती से वापसी करेंगे।

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अंशुल काफी महंगे साबित हुए। अंशुल ने अपने 2.4 ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट चटकाए 63 रन खर्च किए। अंशुल के खिलाफ एलएसजी के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने चार गेंदों में लगातार 4 छक्के लगाते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से जीत दिलाई।

Advertisement

कंबोज की गेंदबाजी के बारे में बात करते हुए शास्त्री ने कहा कि जब मार्श ने शॉर्ट बॉल पर अटैक करना शुरू किया तो युवा तेज गेंदबाज को अपना प्लान बदल लेना चाहिए था। उन्होंने 'जियोहॉटस्टार' से कहा, "चार छक्के लगने के बाद अंशुल कंबोज को क्या करना चाहिए था? मेरे हिसाब से उन्हें और यॉर्कर फेंकनी चाहिए थीं और स्टंप्स को टारगेट करना चाहिए था। जब आपको पता हो कि मार्श शॉर्ट बॉल का इंतजार कर रहे हैं, तो या तो यॉर्कर फेंकें या ऑफ स्टंप के बाहर बाउंसर फेंकें। बाउंसर सिर की ऊंचाई के करीब होनी चाहिए, छाती या कमर की ऊंचाई के करीब नहीं, क्योंकि मार्श जैसे खिलाड़ी उन गेंदों को खेलने में बहुत सहज होते हैं।"

हालांकि, भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच ने कहा कि मुश्किल पल युवा क्रिकेटरों को बेहतर होने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा, "अगर उन्हें चार छक्के नहीं लगे होते, तो वह इससे कुछ नहीं सीखते। हर कोई गलतियां करता है, लेकिन उनसे सीखना सबसे जरूरी है।" हार के बावजूद शास्त्री ने कहा कि सीएसके को इस मैच से सकारात्मक बातें लेनी चाहिए, क्योंकि बैटिंग के लिए पिच बहुत आसान नहीं थी और उस पर उन्होंने 187/5 का स्कोर बनाया।

कंबोज की गेंदबाजी के बारे में बात करते हुए शास्त्री ने कहा कि जब मार्श ने शॉर्ट बॉल पर अटैक करना शुरू किया तो युवा तेज गेंदबाज को अपना प्लान बदल लेना चाहिए था। उन्होंने 'जियोहॉटस्टार' से कहा, "चार छक्के लगने के बाद अंशुल कंबोज को क्या करना चाहिए था? मेरे हिसाब से उन्हें और यॉर्कर फेंकनी चाहिए थीं और स्टंप्स को टारगेट करना चाहिए था। जब आपको पता हो कि मार्श शॉर्ट बॉल का इंतजार कर रहे हैं, तो या तो यॉर्कर फेंकें या ऑफ स्टंप के बाहर बाउंसर फेंकें। बाउंसर सिर की ऊंचाई के करीब होनी चाहिए, छाती या कमर की ऊंचाई के करीब नहीं, क्योंकि मार्श जैसे खिलाड़ी उन गेंदों को खेलने में बहुत सहज होते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

शास्त्री ने कहा कि इस हार से सीएसके को सबक लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अगले मैच में उतरना चाहिए। "मैं इसे एक खराब दिन के तौर पर देखता हूं, लेकिन यह एक ऐसा गेम भी है जिसने उन्हें कई सबक सिखाए। मुझे लगता है कि सीएसके अगले मैच में अच्छी वापसी करेगी।" सीएसके के अब 12 मुकाबलों में 12 प्वाइंट हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को अपने बचे हुए दोनों मुकाबलों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार