ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 की शुरुआत हो चुकी है। पहला टेस्ट पर्थ में खेला गया। पर्थ टेस्ट 2 दिन में ही समाप्त हो गया। शनिवार को दूसरे दिन के खेल में ट्रेविस हेड ने विस्फोटक शतक लगाते हुए ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से जीत दिलायी। हेड का यह शतक एशेज इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था। आइए जानते हैं कि एशेज का सबसे तेज शतक किस बल्लेबाज के नाम है।

Advertisement

पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन ट्रेविस हेड ने 83 गेंद पर 123 रन की पारी खेली। इस दौरान 69 गेंदों पर उन्होंने अपना शतक पूरा किया था। हेड ने एशेज में लगाए अपने सबसे तेज शतक को और बेहतर किया। 2021 में हेड ने 85 गेंद पर शतक लगाया था। 69 गेंद पर आया हेड का शतक एशेज इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है।

Advertisement

एशेज में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट के नाम है। गिलक्रिस्ट ने 2006 में पर्थ में वाका पर खेले गए मैच में मात्र 57 गेंद पर शतक लगाया था। उस पारी में गिलक्रिस्ट ने 59 गेंद पर नाबाद 102 रन बनाए थे।

पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन ट्रेविस हेड ने 83 गेंद पर 123 रन की पारी खेली। इस दौरान 69 गेंदों पर उन्होंने अपना शतक पूरा किया था। हेड ने एशेज में लगाए अपने सबसे तेज शतक को और बेहतर किया। 2021 में हेड ने 85 गेंद पर शतक लगाया था। 69 गेंद पर आया हेड का शतक एशेज इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है।

Also Read: LIVE Cricket Score

एशेज का पांचवां तेज शतक इंग्लैंड के इयान बॉथम के नाम है। 1981 में मैनचेस्टर में उन्होंने 86 गेंद पर शतक लगाया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार