Royal Challengers Bengaluru: क्रिकेट की कमेंट्री के दौरान पुराने मैचों को भी कमेंटेटर याद करते हैं। पुराने किस्सों से कुछ ऐसी जानकारी मिल जाती है, जो क्रिकेट फैंस के लिए हैरान करने वाली होती है। आईपीएल 2026 के दौरान कमेंट्री करते हुए भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने विराट कोहली (Virat Kohli) से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा सुनाया।

Advertisement

जियोहॉटस्टार पर 'चैंपियंस वाली कमेंट्री' पर बात करते हुए जियोस्टार एक्सपर्ट वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि क्यों आईपीएल के पहले सीजन (आईपीएल 2008) में दिल्ली डेयरडेविल्स ने विराट कोहली की जगह तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान को चुना।

Advertisement

सहवाग ने कहा, "मुझे याद है। आईपीएल 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स में तिलकरत्ने दिलशान के साथ शिखर धवन भी हमारी टीम में थे। वे दोनों ओपनर थे, लेकिन हम उन्हें तीसरे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कराते थे क्योंकि गौतम और मैं पारी की शुरुआत करते थे। मनोज तिवारी ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की थी। हमारी टीम में बहुत सारे शीर्ष क्रम के बल्लेबाज थे, और उन सभी को बल्लेबाजी क्रम में फिट करना मुश्किल हो रहा था। उस समय, विराट कोहली भी तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसलिए हमारे पास उन्हें लाने के लिए जगह नहीं थी। हमारे पास एक गेंदबाज की कमी थी, इसलिए हमने कोहली के बजाय प्रदीप सांगवान को लाने का फैसला किया।"

जियोहॉटस्टार पर 'चैंपियंस वाली कमेंट्री' पर बात करते हुए जियोस्टार एक्सपर्ट वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि क्यों आईपीएल के पहले सीजन (आईपीएल 2008) में दिल्ली डेयरडेविल्स ने विराट कोहली की जगह तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान को चुना।

Also Read: LIVE Cricket Score

विराट ने लंबे समय तक आरसीबी की कप्तानी की है, और टीम की लोकप्रियता ब्रांड वैल्यू में उनका सबसे बड़ा योगदान है। आईपीएल 2025 में टीम को चैंपियन बनाने में उनका बल्ले से बड़ा योगदान रहा था। दिल्ली अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार