Wiaan Mulder: जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज वियान मुल्डर ने तिहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 334 गेंदों में नाबाद 367 रन बनाए। पारी के दौरान 49 चौके और चार गगनचुंबी छक्के जड़े।

Advertisement

केशव महाराज की अनुपस्थिति में वियान मुल्डर को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई। टेस्ट में पहली बार कप्तानी कर रहे 27 वर्षीय ऑलराउंडर ने पहले दिन शानदार बल्लेबाजी की और नाबाद 264 रन बनाए। इसके अगले दिन जब खेल शुरू हुआ तो उन्होंने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और लंच तक नाबाद 367 रन बना लिए। दक्षिण अफ्रीका के लिए किसी बल्लेबाज की ओर से यह स्कोर अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।

Advertisement

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन 24 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद मुल्डर ने अपनी पहली कप्तानी पारी में बहुत धैर्य दिखाया। उन्होंने कमजोर गेंदों को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। उन्होंने डेविड बेडिंगम के साथ 184 रन और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस के साथ चौथे विकेट के लिए केवल 185 गेंदों पर 217 रन की शानदार साझेदारी की। यह दक्षिण अफ्रीका के लिए घर से बाहर चौथे विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

मुल्डर ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले दिन 264 रन बनाए, जो किसी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज द्वारा टेस्ट के पहले दिन बनाया गया सर्वाधिक स्कोर और विश्व में ओपनिंग डे पर दूसरा सर्वाधिक स्कोर है। दूसरे दिन उन्होंने तेजी से बल्लेबाजी जारी रखी और 297 गेंदों में तिहरा शतक (300 रन) पूरा किया, जो टेस्ट इतिहास का दूसरा सबसे तेज तिहरा शतक है। इस उपलब्धि के साथ वे हाशिम अमला के बाद यह मुकाम हासिल करने वाले दूसरे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बने।

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन 24 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद मुल्डर ने अपनी पहली कप्तानी पारी में बहुत धैर्य दिखाया। उन्होंने कमजोर गेंदों को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। उन्होंने डेविड बेडिंगम के साथ 184 रन और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस के साथ चौथे विकेट के लिए केवल 185 गेंदों पर 217 रन की शानदार साझेदारी की। यह दक्षिण अफ्रीका के लिए घर से बाहर चौथे विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

मुल्डर ने कप्तानी पारी खेली। लंच तक वह 367 रन पर नाबाद थे। क्रिकेट प्रेमियों को लगने लगा था कि वह ब्रायन लारा के सबसे बड़े स्कोर 400 नॉट आउट को तोड़ देंगे। लेकिन, दक्षिण अफ्रीका ने 626/5 पारी घोषित कर दी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार