Indian Premier League: साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन का मानना है कि आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मिली जीत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के लिए इस सीजन टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है। स्टेन का कहना है कि इस जीत के बाद एसआरएच प्वाइंट्स टेबल में ऊपर की तरफ बढ़ सकती है।
सीएसके के खिलाफ मिली जीत के साथ ही एसआरएच ने प्वाइंट्स टेबल में टॉप-4 में अपनी जगह बना ली है। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में शनिवार को सीएसके को 10 रनों से हराया। यह एसआरएच की इस सीजन की तीसरी जीत है। सीएसके के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 194 रन लगाए।
टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 59 रनों की दमदार पारी खेली। अभिषेक और ट्रेविस हेड ने मिलकर पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़े। वहीं, हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंदों में 59 रन बनाए। क्लासेन ने नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा और अनिकेत वर्मा के साथ मिलकर उपयोगी साझेदारियां निभाईं, जिसके दम पर एसआरएच आईपीएल में सीएसके के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही।
डेल स्टेन ने 'जियोस्टार' के साथ बात करते हुए कहा, "सीएसके के खिलाफ एसआरएच की यह जीत दिखाती है कि सीजन की धीमी शुरुआत के बाद वे अब अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट आए हैं। पारी के बीच के ब्रेक के दौरान मैं हेनरिक क्लासेन से बात कर रहा था और उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें लगा कि सनराइजर्स हैदराबाद शायद उस स्कोर से 10 या 15 रन पीछे रह गए हैं जहां उन्हें होना चाहिए था। क्लासेन ने कहा कि जीत हासिल करने के लिए गेंदबाज़ों को जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा। एसआरएच ने मैदान पर जाकर ठीक वैसा ही किया। आप देख सकते थे कि उन्होंने फील्डिंग में कड़ी मेहनत की। उन्होंने मुश्किल कैच पकड़े। वे अपने मकसद के लिए पूरी तरह समर्पित नजर आए।"
टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 59 रनों की दमदार पारी खेली। अभिषेक और ट्रेविस हेड ने मिलकर पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़े। वहीं, हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंदों में 59 रन बनाए। क्लासेन ने नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा और अनिकेत वर्मा के साथ मिलकर उपयोगी साझेदारियां निभाईं, जिसके दम पर एसआरएच आईपीएल में सीएसके के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही।
Also Read: LIVE Cricket Score
स्टेन ने आगे कहा, "जब अंत में एसआरएच की टीम जीत गई, तो हेनरिक क्लासेन लॉन्ग-ऑफ पर फील्डिंग कर रहे थे। वह दर्शकों की ओर मुड़े, अपनी छाती थपथपाई, और एसआरएच का बैज दिखाते हुए कहा, 'हमारा साथ देने के लिए धन्यवाद, हम फिर से मुकाबले में वापस आ गए हैं।' यह जीत अब उनके लिए एक टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है, जहां से वे प्वाइंट्स टेबल में लगातार ऊपर की ओर बढ़ते जाएंगे।"