नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे मुकाबले में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 10 रन से मात दी। सीजन में लगातार दूसरी जीत के बाद स्ट्राइकर्स ने प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान मजबूत कर लिया है। वहीं, 2 में से 1 मैच गंवाकर सुपरस्टार्स दूसरे पायदान पर है।

Advertisement

शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 141 रन बनाए। शिवी शर्मा ने उपासना यादव के साथ पहले विकेट के लिए 75 गेंदों में 84 रन की साझेदारी की। उपासना 42 गेंदों में 7 चौकों के साथ 43 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

इसके बाद शिवी ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कप्तान आयुषी सोनी के साथ दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 48 रन जुटाते हुए टीम को 132 के स्कोर तक पहुंचाया। आयुषी 19 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद टीम ने 20वें ओवर की अंतिम दो गेंदों पर नजमा (1) और अर्चना (1) के विकेट भी गंवा दिए।

शिवी ने 54 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए, उनकी इस पारी में 9 चौके भी शामिल रहे। विपक्षी खेमे से रूपाली मोहन ने 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि दीक्षा नागर ने 20 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

इसके बाद शिवी ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कप्तान आयुषी सोनी के साथ दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 48 रन जुटाते हुए टीम को 132 के स्कोर तक पहुंचाया। आयुषी 19 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद टीम ने 20वें ओवर की अंतिम दो गेंदों पर नजमा (1) और अर्चना (1) के विकेट भी गंवा दिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

प्रिया 10 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद तनिष्का ने कप्तान श्वेता सेहरावत के साथ तीसरे विकेट के लिए 35 रन जुटाकर टीम को जीत की पटरी पर ला दिया था, लेकिन टीम रनों की रफ्तार में तेजी नहीं ला सकी। तनिष्का ने 44 गेंदों में 6 चौकों के साथ 46 रन की पारी खेली, जबकि श्वेता ने 27 रन और तनीशा सिंह ने 24 रन का योगदान दिया। विपक्षी खेमे से नजमा ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। रशिका बेनीवाल, अपेक्षा आनंद और प्रिया मिश्रा ने 1-1 विकेट चटकाया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार