इंग्लैंड की कप्तान नट साइवर-ब्रंट महिला टी20 विश्व कप 2026 के अगले दो मैचों से बाहर हो गई हैं। मंगलवार शाम को द रोज बाउल में आयरलैंड के खिलाफ ग्रुप बी में जीत के दौरान उनकी बाईं पिंडली में खिंचाव आ गया।
उपकप्तान चार्ली डीन शनिवार को हेडिंग्ले में स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले मैच और 24 जून को लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मैच में इंग्लैंड की कप्तानी करेंगी।
33 साल की नट, इंग्लैंड की चार विकेट की जीत में 48 के स्कोर पर पिंडली में जकड़न महसूस होने के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गई थीं। मैच खत्म होने पर उन्होंने कहा था कि यह सावधानी के तौर पर लिया गया फैसला था।
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बुधवार को बताया, "इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान नट साइवर-ब्रंट को मंगलवार को साउथैम्प्टन में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप ग्रुप मैच में आयरलैंड विमेंस के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय, उनकी हाल की चोट वाली ही जगह पर बाएं पिंडली की मसल स्ट्रेन हो गई।"
बोर्ड ने कहा, "बुधवार को स्कैन और इंग्लैंड मेडिकल टीम द्वारा जांच के बाद वह स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी। इंग्लैंड की मेडिकल टीम नट पर नजर रखेगी। वह टीम में रहते हुए अपने रिहैब से गुजर रही है।"
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बुधवार को बताया, "इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान नट साइवर-ब्रंट को मंगलवार को साउथैम्प्टन में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप ग्रुप मैच में आयरलैंड विमेंस के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय, उनकी हाल की चोट वाली ही जगह पर बाएं पिंडली की मसल स्ट्रेन हो गई।"
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड के अगले दो मैचों में नट के न होने का मतलब है कि सोफिया डंकले तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकती हैं। एमी जोन्स या एलिस कैप्सी को भी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है।