न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ मंगलवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 19वां मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया। काउंटी ग्राउंड पर न्यूजीलैंड की जीत में ब्रुक हॉलिडे और मैडी ग्रीन के बीच शतकीय साझेदारी का अहम योगदान रहा।

Advertisement

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 'ग्रुप-बी' में न्यूजीलैंड की टीम 4 में से 2 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है, जबकि स्कॉटलैंड 4 में से 3 मुकाबले गंवाकर चौथे पायदान पर मौजूद है। इस ग्रुप में जीत की हैट्रिक के साथ इंग्लैंड (+2.490) शीर्ष पर है, जबकि वेस्टइंडीज (+0.644) की टीम लगातार तीन मैच अपने नाम करने के बाद दूसरे पायदान पर है।

Advertisement

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 131 रन बनाए। इस टीम को डार्सी कार्टर और कैथरीन फ्रेजर की सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 7.1 ओवरों में 51 रन की साझेदारी की।

कैथरीन 17 गेंदों में महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद डार्सी ने मोर्चा संभाला। डार्सी ने सारा ब्राइस के साथ तीसरे विकेट के लिए 33 गेंदों में 38 रन की साझेदारी की। ब्राइस 22 गेंदों में 3 चौकों के साथ 25 रन बनाकर पवेलियन लौंटीं, जबकि प्रियानाज चटर्जी ने 12 रन बनाए। डार्सी 52 गेंदों में 1 छक्के और 8 चौकों के साथ 72 रन बनाकर नाबाद रहीं।

विपक्षी खेमे से कप्तान अमेलिया केर ने 4 ओवरों में 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि सोफी डिवाइन ने 2 विकेट निकाले। ली ताहुहु और नैंसी पटेल ने 1-1 विकेट चटकाया।

कैथरीन 17 गेंदों में महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद डार्सी ने मोर्चा संभाला। डार्सी ने सारा ब्राइस के साथ तीसरे विकेट के लिए 33 गेंदों में 38 रन की साझेदारी की। ब्राइस 22 गेंदों में 3 चौकों के साथ 25 रन बनाकर पवेलियन लौंटीं, जबकि प्रियानाज चटर्जी ने 12 रन बनाए। डार्सी 52 गेंदों में 1 छक्के और 8 चौकों के साथ 72 रन बनाकर नाबाद रहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इजी शार्प 43 गेंदों में 1 छक्के और 8 चौकों के साथ 62 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद हॉलिडे ने मैडी ग्रीन के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। हॉलिडे 38 गेंदों में 3 चौकों के साथ 41 रन बनाकर नाबाद रहीं। स्कॉटलैंड की ओर से कैथरीन ब्राइस और रेचेल स्लेटर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार